{"_id":"5c6333eabdec22739950ca9d","slug":"71550005226-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजारी प्रदीप छुछाई ने मारी थी छात्र को गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 हजारी प्रदीप छुछाई ने मारी थी छात्र को गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान लगी थी गोली
- आरोपी प्रदीप उर्फ मिट्ठू की तलाश में दबिश, भाई हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। हर्ष फायरिंग में दुल्हन के चचेरे भाई महानंद उर्फ भोलू को गोली मारने वाला 25 हजारी प्रदीप उर्फ मिट्ठू निवासी छुछाई किठौर निकला। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी। लेकिन वो फरार मिला। वहीं, घायल भोलू की एम्स में हालत गंभीर बनी है।
भावनपुर एसओ ऊधमसिह तालान के मुताबिक किनानगर में चंद्रपाल ठाकुर की बेटी की बरात में चचेरे भाई महानंद उर्फ भोलू पुत्र राजसिंह निवासी न्यू लालपुर शाहदरा को गोली लगी थी। पुलिस ने दुल्हन के तहेरे भाई कालू पुत्र गौतम की तहरीर पर 24 घंटे बाद नामजद प्रदीप समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रदीप पर पहले से 25 हजार का इनाम है। उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रदीप पर हापुड़ और मेरठ में दस मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार दुल्हन पक्ष का आरोप है कि प्रदीप और भोलू में मारपीट हुई थी। नाश्ते के दौरान प्रदीप ने भोलू की पिटाई की थी। इससे पहले लोग बीचबचाव में आते, प्रदीप ने उसे गोली मार दी। भोलू के होश में आने और प्रदीप की गिरफ्तारी के बाद ही सही जानकारी होगी।
बरात में आया था प्रदीप
एसओ भावनपुर के अनुसार प्रदीप निवासी छुछाई किठौर बारात में आया था। वह दुल्हन के परिजनों को पहले से ही जानता था। शादी समारोह में वह अवैध असलहा लेकर आया था। चढ़त के दौरान प्रदीप ही सबसे ज्यादा गोली चला रहा था, जिसकी गोली भोलू को लगी।