फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो मिनट में पहुंची यूपी 100, छात्र की बचाई जान

दो मिनट में पहुंची यूपी 100, छात्र की बचाई जान

Fri, 21 Dec 2018 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
दो मिनट में पहुंची यूपी 100, छात्र की बचाई जान
दो मिनट में पहुंची यूपी 100 ने छात्र की बचाई जान
विज्ञापन

मेरठ। स्कू टी से छात्र गिरकर घायल हुए तो सूचना के दो मिनट में यूपी 100 पहुंच गई। ऐसे में छात्र को यूपी 100 की पुलिस अपनी गाड़ी से लेकर अस्पताल पहुंची और छात्र को भर्ती कराया। छात्र की जान बचने पर लखनऊ से भी पुलिस के इस कार्य की सराहना की गई।
यूपी 100 के प्रभारी/ एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि बृहस्पतिवार को गंगानगर निवासी 19 वर्षीय छात्र अंकित स्कूटी से जा रहा था। दिल्ली रोड पर छात्र की स्कूटी में टक्कर लग गई, जिसके बाद छात्र गिर गया। आसपास के लोगों ने सूचना दी तो देहलीगेट थाने की पीआरवी 536 दो तीन सौ मीटर पर खड़ी थी। पीआरवी को पहुंचने में दो मिनट लगे। सूचना पर एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता भी पहुंचे। पुलिस गाड़ी से ही छात्र को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं मेडिकल थाने की पीआरवी 561 बृहस्पतिवार को सूचना के पांच मिनट में जागृति विहार पहुंची। यहां की महिला ने सूचना दी थी कि उसका पति मारपीट कर उसे जान से मार देगा। जिसके बाद पीआरवी ने तत्काल पहुंचकर महिला के पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि 561 पर तैनात पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि शहर में यूपी 100 का रिस्पांस टाइम दस मिनट का है। शहर में यूपी 37 चार पहिया और 22 दो पहिया गाड़ी हैं। लखनऊ में रिस्पांस टाइम में सुधार लाने के लिए इसी सप्ताह मीटिंग है। यूपी 100 का लगातार रिस्पांस टाइम सुधारा जा रहा है। देहात क्षेत्र में भी रिस्पांस टाइम 12 मिनट का रह गया है। आने वाले दिनों में इसमें ओर भी सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed