{"_id":"5b8c51d442c79210ba2df32b","slug":"71535922644-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पता मोहल्ले सांप्रदायिक तनाव प्रकरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पता मोहल्ले सांप्रदायिक तनाव प्रकरण
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माहौल गर्माने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
मेरठ। देहली गेट क्षेत्र के पत्ता मोहल्ले में शुक्रवार रात हुए बवाल के बाद रविवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए वहां पुलिस गश्त भी बढ़ा दी है। उधर पुलिस का मानना है कि कैरम खेलने को लेकर हुए मामूली से विवाद को सांप्रदायिक तूल देने की कोशिश की गई है। ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। दोनों तरफ से 50 से ज्यादा लोगों को चिह्नित कर मुचलका पाबंद की तैयारी है।
इस घटना में पुलिस ने राहुल पक्ष की ओर से जानलेवा हमले और अतहर पक्ष की ओर लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार ये मामला इतना बड़ा नहीं है, जितना इसे तूल देने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों पक्ष के बीच पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस ने इस विवाद को तूल देने वालों को चिह्नित कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि किन लोगों ने भीड़ जमा की थी।
एलआईयू भी सक्रिय
एलआईयू टीम भी यहां लगातार सक्रिय है। यहां के माहौल के बारे में रोजाना रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जा रही है। शासन स्तर को भी इस संबंध में रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। वहीं जन्माष्टमी के मद्देनजर पुलिस की पैनी निगाह है। मोहल्ले में मिश्रित आबादी को देख सीओ और एसओ लगातार गश्त कर रहे हैं।