फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आबूलेन पर व्यापारी की पत्नी से मंगलसूत्र लूटा

आबूलेन पर व्यापारी की पत्नी से मंगलसूत्र लूटा

Mon, 09 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
आबूलेन पर व्यापारी की पत्नी से मंगलसूत्र लूटा
मेरठ। आबूलेन क्षेत्र में सक्रिय चेन लुटेरों ने रविवार रात आबूलेन पुलिस चौकी के सामने व्यापारी की पत्नी से मंगलसूत्र लूट लिया। इस दौरान यूपी 100 गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे। लेकिन लुटेरे आसानी से फरार हो गए। घटना के बाद भाजपा नेता और व्यापारियों ने थाना सदर पहुंचकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता नवनीत मांगलिक की पीएल शर्मा रोड पर कंप्यूटर शॉप है। परिवार में शादी होने की वजह से नवनीत रविवार शाम पत्नी श्वेता मांगलिक के साथ आबूलेन पर खरीदारी करने गए थे। रात करीब 9 बजे दंपति आबूलेन से ई-रिक्शा से बेगमपुल चौराहे पर आबूलेन पुलिस चौकी के सामने उतरा। कुछ कदम चलते ही पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने श्वेता से मंगलसूत्र झपट लिया। पुलिस चौकी के सामने ही यूपी 100 की गाड़ी भी खड़ी थी। श्वेता और नवनीत शोर मचाते हुए बाइक सवार लुटेरों के पीछे दौड़े। इस दौरान आसपास के लोगों की भी भीड़ लग गई। लेकिन दोनों लुटेरे फरार हो गए। सूचना पर सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने पुलिस अफसरों को फोन करते हुए कहा कि पुलिस चौकी के पास भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ता तुषार गुप्ता और अन्य व्यापारी सदर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकुर्ती में मोबाइल और नकदी लूटी
मेरठ। बकरी मोहल्ला लालकुर्ती निवासी शाहबाज रविवार शाम छह बजे अपने घर से दौड़ लगाने निकला था। माल रोड के पास बाइक सवार दो युवकों ने शाहबाज की पिटाई करते हुए तीन सौ रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। इंस्पेक्टर लालकुर्ती रघुराज सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

युवती से मोबाइल झपटा
मेरठ। शास्त्रीनगर के ब्लॉक नौचंदी निवासी रजनी शाम करीब सात बजे मोबाइल पर बातें करते हुए घर जा रही थी। इस बीच बाइक सवार दो युवक मोबाइल झपटकर तेजगढ़ी चौराहे की तरफ फरार हो गये। सूचना पर फैंटम पुलिस पहुंची और पीड़िता से नौचंदी थाने में तहरीर देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed