फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कांवड़ और कुंभ यात्रा चुनौती

कांवड़ और कुंभ यात्रा चुनौती

Wed, 04 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ और कुंभ यात्रा चुनौती
कांवड़ यात्रा और कुंभ मेला चुनौती
विज्ञापन

मेरठ। डीजीपी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और कुंभ मेला सुरक्षित संपन्न कराना हमारे लिए चुनौती है। कहा कि 2019 में कुंभ मेला है। जिसकी युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा है। कांवड़ यात्रा की तैयारियां भी चल रही हैं।
अपराध पर होगा नियंत्रण
डीजीपी ने पुलिस लाइन स्थित परिवार कल्याण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति की पुस्तिका का विमोचन किया। पौधरोपण के साथ ही अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। कहा कि क्राइम कंट्रोल के साथ अब टेक्निकल और इंवेस्टिगेटिव एबिलिटी को आगे बढ़ाने की दिशा में काम होगा। अपराधियों के खिलाफ रहेगा अभियान
विज्ञापन

डीजीपी ने पत्रकारों से कहा कि सुरक्षित समाज की भावना बनी रहे, इसके लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस रूल ऑफ लॉ और संविधान के दायरे में काम करेगी। किसी भी त्यौहार पर कोई नई व्यवस्था न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। एटीएस-एसटीएफ ने 3-4 माह में आतंकी गतिविधियों में लिप्त टेरर फंडिंग करने वाले यूपी के पांच लोगों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस भर्ती में नकल करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत युवाओं का भविष्य बचाते हुए सॉल्वर्स गैंग पकड़ा। पुलिस भर्ती पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जा रही है। प्रदेश भर के 800 से ज्यादा केंद्रों में से किसी पर भी गड़बड़ी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समन्वय बनाकर पुलिस कर रही काम
डीजीपी ने बताया कि पुलिस के पास उच्च कोटि के विवेचक नहीं हैं। यही कारण है कि कन्विक्शन (दोष सिद्धी) रेट कम है। इसके लिए आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा, एंटी करप्शन, विजिलेंस, एसआईटी और कोऑपरेटिव जैसी जांच एजेंसियों की दक्षता बढ़ाने की दिशा में समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। इसके लिए सीबीआई और एनआइए जैसी प्रीमियर संस्थाओं से संपर्क साधकर गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आने वाले 6-7 महीनों में सभी जांच एजेंसियां उच्च कोटि की होंगी, जिससे विवेचना की प्रक्रिया में भी सुधार होगा।
पुलिस दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा
डीजीपी ने एक सवाल पर कहा कि थानों में आम जनता के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। भ्रष्टाचार फैलाने वाले बर्खास्त होंगे। विगत छह माह में 20 पुलिसकर्मी बर्खास्त किए हैं। थानों में सुधार करने के लिए ट्रेनिंग, रिफ्रेशर कोर्स और इन-सर्विस कोर्स पर ध्यान दिया जा रहा है। इसको देखते ट्रेनिंग सिलेबस बदला है। आईआईटी कानपुर और कनाडा यूनिवर्सिटी के साथ समझौता किया है। थानों का स्तर कैसे संवारा जाए, व्यवहार कैसे ठीक हो, भ्रष्टाचार पर काबू कैसे पाया जाए, इन बिंदुओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस का अध्ययन करेंगे
प्रेसवार्ता में एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एनकाउंटर पर जवाब तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट के नोटिस का अध्ययन करेंगे। पुलिस अपना जवाब दाखिल करेगी। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए बदमाशों पर गोलियां चलाईं हैं। जिसमें कई बदमाश मारे गए तो कई बदमाशों के पैरों में गोली लगी। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस आमजनों के हित में लगातार काम करेगी।
आंकडे़ देखें, अपराध घटा है
अपराध बढ़ रहा है, मीडिया के इस सवाल पर डीजीपी ने कहा कि पहले आम जनता की राय लें और अपराध का रिकॉर्ड देखें। डीजीपी ने कहा कि पिछले पांच माह में प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध अपराध में 5.96, डकैती में 39, हत्या में 18 प्रतिशत और अन्य अपराधों में भी अपेक्षित कमी आई है। क्राइम कंट्रोल करने में मेरठ जोन प्रदेश में अव्वल है, इसके लिए हमें गर्व है।

लैब खुलेंगी, लोगों को इंसाफ मिलेगा
डीजीपी ने कहा कि जांच प्रक्रिया में सुधार के लिए फोरेंसिक लैब और यूनिट स्थापित होने जा रही हैं। एक-दो माह में मोदीनगर में फोरेंसिक लैब स्थापित हो जाएगी। नौ करोड़ की लागत से वाराणसी स्थित लैब में डीएनए जांच मशीन स्थापित की गई है। अभी तक आगरा, लखनऊ लैब में पुलिस सैंपल भेजती है, जिसके चलते चलते कई विवेचनाएं अधूरी रहती थीं।

खास बातें:
पुस्तिका विमोचन, पौधरोपण के साथ किया पुलिसकर्मियों को सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed