फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कटा कनेक्शन चलता दिखाकर करा दी रिपोर्ट दर्ज

कटा कनेक्शन चलता दिखाकर करा दी रिपोर्ट दर्ज

Fri, 15 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
कटा कनेक्शन चलता दिखाकर करा दी रिपोर्ट दर्ज
दो किलोवाट के कनेक्शन पर साढ़े तरह लाख रुपये का बिल
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल अधिकारियों के काम भी निराले हैं। करीब साढ़े तेरह लाख रुपये बकाए में काटे गए कनेक्शन को चलता दिखाकर उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। उपभोक्ता को आरटीआई से भी मामले की जानकारी नहीं दी जा रही है। पीड़ित उपभोक्ता न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।

मामला हसनपुर कलां गांव निवासी चिंटू पुत्र रवि गुप्ता का है। चिंटू ने बताया कि उसके पास दो किलोवाट का घरेलू कनेक्शन है। जो विभाग ने वर्ष 2010 में काट दिया था। विभाग ने कनेक्शन पर 13 लाख 33 हजार 34 रुपये बकाया दिखाकर गत 27 नवंबर 2017 को उसका कटा कनेक्शन चलता दिखाते हुए 30 नवंबर 2017 को थाना किठौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि 27 नवंबर को उनके यहां कोई चेकिंग ही नहीं हुई थी। चोरी पकड़े जाने पर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट लिखाने का नियम है लेकिन विभाग ने तीन दिन बाद दर्ज कराई। उन्होंने आरटीआई के तहत विभाग से पूरे मामले के साक्ष्य के साथ सूचना मांगी थी जो नहीं दी गई। इसके बाद से वह कटे कनेक्शन की पीडी कराकर फाइनल बिल जमा कराने और एफआईआर वापस कराने की मांग को लेकर अधिकारियों के पास भटक रहा है। लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस बारे में मुख्य अभियंता एसबी यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर उपभोक्ता उनसे मिलेगा तो मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed