{"_id":"5aa98cdd4f1c1ba3238b532a","slug":"71521061085-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में मारपीट, तोडफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में मारपीट, तोडफोड़
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के हाइवे रेजीडेंसी होटल में कमरा बुक ना करने पर तीन युवकों ने होटल में तोड़फोड़ कर दी। संचालक को घायल कर दिया। संचालक की ओर से तहरीर दी गई है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात देहरादून हाईवे स्थित हाइवे रेजीडेंसी में तीन युवक पहुंचे। कमरा बुक करने के लिए किराए और आईडी को लेकर उनका विवाद हो गया। होटल संचालक का कहना था कि उन्होंने युवकों से आईडी मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी युवकों ने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। रोकने पर संचालक दिनेश रावत को पीटा उनके साथी सरफराज से भी मारपीट की। वहां हंगामा हो गया। स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी लेकिन उससे पहले ही तीनों युवक कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर रात को ही पुलिस होटल में पहुंची। पुलिस के अनुसार संचालक ने घटना की तहरीर दी है। बकौल पुलिस युवकों के साथ एक युवती भी होना भी बताया जा रहा है लेकिन सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर ही पुष्टि होगी। इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि कमरा बुक करने को लेकर विवाद हुआ था। संचालक की तहरीर आई है। लेकिन अभी जांच की जा रही है।