फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चोरी के बाद दो हजार में बेची जाती थी बाइक

चोरी के बाद दो हजार में बेची जाती थी बाइक

Sat, 24 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद दो हजार में बेची जाती थी बाइक
मेरठ। बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को नौचंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी की चार बाइक और दो स्कूटी बरामद की हैं। यह गिरोह एक साल में करीब सौ बाइक चोरी कर बेच चुका है।
विज्ञापन

एसओ नौचंदी संजय तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सलमान निवासी ढडरा थाना जानी और रणवीर निवासी माधवपुरम ब्रह्मपुरी हैं। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना रणवीर है, जो दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा में बाइक चोरी कर उन्हें दो से तीन हजार रुपये में बेच देता था। कई बाइक ऐसी भी चोरी की गईं, जिनमें आरसी भी रखी हुई थी। छह माह पहले सात बाइकों को सोतीगंज में तीन-तीन हजार रुपये में बेचा था। एसओ ने बताया कि गिरोह में शामिल दो युवकों की तलाश की जा रही है। वहीं, सलमान का कहना है कि उसने रणवीर से दो हजार रुपये में बाइक खरीदी थी।
विज्ञापन

- नौचंदी पुलिस ने दो युवक दबोचे, चार बाइक और दो स्कूटी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed