फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संदिग्ध हालत में टीचर की मौत, छत पर फंदे से लटका मिला शव

संदिग्ध हालत में टीचर की मौत, छत पर फंदे से लटका मिला शव

Tue, 05 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में टीचर की मौत, छत पर फंदे से लटका मिला शव
फंदे से लटका मिला शिक्षिका का शव
विज्ञापन


मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की डिफेंस कालोनी में एक शिक्षिका की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव छत पर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शिक्षिका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
निवाड़ी रोड स्थित न्यू डिफेंस कालोनी निवासी लक्ष्मी पत्नी रजत शर्मा एक पब्लिक स्कूल में टीचर थीं। सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लक्ष्मी का शव घर की पहली मंजिल के खाली कमरे की छत से लटका मिला। लक्ष्मी के ससुराल पक्ष के मुताबिक सुबह रजत पांच बजे लक्ष्मी को बच्चों के साथ कमरे में छोड़कर जिम खोलने के लिए गया था। सात बजे वापस आकर उसने देखा तो लक्ष्मी अपने कमरे में नहीं थी। रजत और उसके माता-पिता ने लक्ष्मी को पूरे घर में देखा, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। इस बीच रजत के पिता ने पहली मंजिल के खाली कमरे में गए, तो वो अंदर से बंद मिला। जब दरवाजे को तोड़कर देखा तो लक्ष्मी का शव फंदे से लटका हुआ था। रजत ने पुलिस को सूचना दी। उधर, प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए रजत को हिरासत में लिया है। लक्ष्मी के पिता वडोदरा में रहते हैं, उनको भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


एक दिन पहले पति के संग पार्टी में किया था डांस
अपनी सहकर्मी की आकस्मिक मौत से हैरान शिक्षकों का कहना है कि लक्ष्मी खुदकुशी नहीं कर सकतीं। वह साहसी महिला थीं। रविवार को स्कूल के वार्षिक उत्सव में लक्ष्मी अपने पति और बच्चों के साथ शामिल हुई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस भी किया था। ऐसे में अगले दिन उनका खुदकुशी कर लेना हजम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने खुद को मार ली थी गोली
इसी वर्ष फरवरी में लक्ष्मी के भाई ने भी घर में खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। लक्ष्मी का भाई हरीश उर्फ छोटू एक दवा कंपनी में एमआर की जॉब करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed