फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सराय लाल दास में सराफ के घर दिनदहाड़े लूटपाट

सराय लाल दास में सराफ के घर दिनदहाड़े लूटपाट

Fri, 08 Sep 2017 02:43 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
सराय लाल दास में सराफ के घर दिनदहाड़े लूटपाट
मेरठ। शहर के घनी आबादी वाले मोहल्ला सराय लाल दास में बृहस्पतिवार दिनदहाड़े दो बदमाशों ने सराफ के घर लाखों की लूट को अंजाम दे डाला। घर में अकेली मौजूद सराफ की पत्नी को बंधक बनाकर पिस्टल की बट से पीटा गया। आधा घंटा तक पूरा घर खंगालने के बाद बदमाश करीब पांच लाख के जेवर और एक लाख रुपये समेटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को व्यापारियों और आसपास के लोगों ने आड़े हाथों लेते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

सराय लाल दास में सेठ बीके माहेश्वरी स्कूल के पास गली में सराफ शेख जुल्फिकार उर्फ राजू का दोमंजिला मकान है। ऊपरी मंजिल पर उनका कारीगर रहता है। बृहस्पतिवार सुबह राजू और कारीगर दुकान पर और बच्चे स्कूल चले गए थे। घर पर सराफ की पत्नी महिमा बेगम अकेली थीं। महिमा के अनुसार दोपहर करीब 12:30 बजे दो युवकों ने उनके पति का नाम लेकर जीने से आवाज लगाई। उसने जब वहां पहुंचकर बताया कि वे दुकान गए हैं तो दोनों बदमाशों ने पिस्टल और चाकू निकाल लिए। उसने शोर मचाते हुए भागने का प्रयास किया तो बदमाशों ने अंदर से जीना बंद करते हुए उसका मुंह भींच लिया और ऊपर कमरे में ले गए।
विज्ञापन

सिर पर मारी पिस्टल की बट
महिमा के अनुसार बदमाशों ने उसके सिर पर दो बार पिस्टल की बट मारी। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर चादर से उसके हाथ-पैर बांध दिए। एक बदमाश घर की तलाशी लेने लगा, जबकि दूसरे बदमाश ने उससे सोने की चेन, अंगूठियां, कुंडल आदि उतरवा लिए। फिर पेट में चाकू मारने की धमकी देते हुए सेफ की चाबी मांगी। उसने कहा कि उनके यहां सेफ नहीं है। दोनों बदमाश घर के सभी चारों कमरों की अलमारियां, बेड आदि खंगालते हुए सोने के जेवर और नगदी आदि ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लुटेरे
दोनों लुटेरे स्कूल और बाजार में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इनमें से एक बदमाश ने कैप लगाई हुई थी। दोनों ने पेंट शर्ट पहनी हुई थी। इनमें एक 40 साल और दूसरा 30 साल के आसपास उम्र का था। घटना के बाद एक बदमाश के हाथ में लूट के सामान से भरा बैग नजर आ रहा है। सराफ की पत्नी ने भी फुटेज से उनकी पहचान कर ली। एसओ देहली गेट ने बताया कि वारदात दो ही बदमाशों ने की है। फुटेज में उनकी चेहरे साफ नही है एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।
बदमाशों में नहीं पुलिस का डर
वारदात की सूचना एसओ देहली गेट विजय गुप्ता और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दिनदहाड़े घटना को लेकर आसपास के लोगों और व्यापारियों ने हंगामा किया। सराफा बाजार के व्यापारियों ने पहुंचकर व्यापारी को दिलासा दिया। व्यापारियों का कहना था कि जिस गली में बदमाशाें ने वारदात की, वो अंदर से बंद थी। घनी आबादी और व्यस्त बाजार के बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। इससे साफ है कि बदमाशों में पुलिस का कोई डर नही है। व्यापारी नेता विजय आनंद अग्रवाल आदि ने पीड़ित सराफ से कहा कि व्यापारी इस घटना के जल्द खुलासे का दबाव पुलिस पर बनाएंगे। एसओ ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बच्चों की गुल्लक भी नहीं छोड़ी
सराफ राजू ने बताया कि उनके दोनों बेटे महराज और सरफराज हज के लिए गुल्लक में रुपये जोड़ रहे हैं। गुल्लक में भी काफी रुपये जमा हो गए थे। लेकिन दोनों बदमाश इस गुल्लक को भी ले गए। दोपहर में जब दोनो बेटे डीपीएस से लौटे और इसका पता चला तो वह भी रोने लगे।
खास बात
सराफ की पत्नी को बंधक बनाकर पिस्टल की बट से पीटा
पांच लाख के जेवर और एक लाख की नगदी लूटी
व्यापारियों और लोगों ने किया पुलिस का विरोध, हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed