फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रिवाल्वर वाली लुटेरी प्रेमिका अपने प्रेमी संग गिरफ्तार

रिवाल्वर वाली लुटेरी प्रेमिका अपने प्रेमी संग गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2017 02:47 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
रिवाल्वर वाली लुटेरी प्रेमिका अपने प्रेमी संग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
‘रिवाल्वर’ वाली लुटेरी प्रेमिका को उसके प्रेमी संग परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने एक दर्जन से अधिक लूट की वारदात करना कबूल किया है। पुलिस के मुताबिक यह युवती जींस में दो रिवाल्वर लगाकर चलती थी। रात में सड़क पर खड़ी होकर लिफ्ट मांगती थी, जैसे कोई कार व बाइक रुकती थी। तभी उसके साथी घेराबंदी कर लूटपाट कर लेते थे।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने शनिवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि शुक्रवार रात परतापुर पुलिस ने हाईवे से आरोपी हेमा पुत्री काशीराम निवासी मानसी विहार राजनगर गाजियाबाद और आशू उर्फ आस मोहम्मद पुत्र अख्तर निवासी मदीना कॉलोनी मुजफ्फरनगर को पकड़ा है। उन्होंने बताया दोनों आरोपी प्रेमी युगल हैं और उन्होंने अपने साथियों के साथ शताब्दीनगर सेक्टर-4 में दिनानाथ यादव के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात में आस मोहम्मद के साथ उसका साथी रियाज पठान निवासी परतापुर और एक महिला तबस्सुम मौजूद थी। दोनों अभी फरार है। आरोपियों से लूटे जेवरात और एक बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी एक दर्जन से अधिक लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

कई डकैती तक डालीं
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गैंग का सरगना रियाज पठान हैं। गाजियाबाद, मथुरा समेत कई जिलों में उन्होंने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। रियाज पर ब्रह्मपुरी, किठौर, मेडिकल, परतापुर, हापुड़, गाजियाबाद समेत कई जिलों में मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते थे वारदात
इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा ने बताया कि हेमा रात में दस बजे रोजाना हाईवे पर निकलती थी। कार व बाइक को हाथ देकर रोकती थी। जो भी रुका, उसी से लूटपाट होती थी। हाईवे पर लूट नहीं कर पाए तो घरों पर हेमा खुद को रिश्तेदार बताकर पहुंचती थी। हेमा ने एक दर्जन से अधिक ऐसी लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

खास बातें
अपने साथियों संग एक दर्जन से अधिक लूट की वारदात कर चुका है प्रेमी युगल
जींस में दो रिवाल्वर लगाकर चलती थी युवती, लिफ्ट मांगकर करते थे लूटपाट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed