{"_id":"5988ceb74f1c1b29068b4592","slug":"71502138039-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर मामा के घर आए मासूम की मौत, सात घंटे हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रक्षाबंधन पर मामा के घर आए मासूम की मौत, सात घंटे हंगामा
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रक्षाबंधन पर मामा के घर आए छह साल के बच्चे की सोमवार दोपहर दर्दनाक मौत हो गई। मासूम छत पर खेल रहा था, तभी एचटी लाइन का तार टूट गया। लोग बिजली घर पर कॉल करते रहे। लेकिन किसी ने रिसीव नहीं की। परिजनों ने छत पर ही शव छोड़कर घर का ताला लगा दिया। गुस्साए परिजनों और लोगों ने मुआवजा दिलाने और लाइन हटवाने की मांग को लेकर करीब सात घंटे हंगामा करके शव उठने नहीं दिया। गढ़ रोड पर कई बार जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसा मेडिकल क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित राजीवपुरम कॉलोनी का है। सुरेश कुमार निवासी नई बस्ती टीपीनगर की पत्नी कुसुम बेटी काजल (10), बंटी (8) और बेटे रिंकू (6) के साथ अपने भाई ओमपाल के घर आई थी। दोपहर करीब तीन बजे रिंकू छत पर खेल रहा था। तभी छत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का तार टूट गया। जिसकी चपेट में रिंकू आ गया। चीख पुकार सुनकर कुसुम और उसके परिजन छत पर पहुंचे।
लोग शोर मचाते रहे और रिंकू तड़पता रहा। करंट होने के चलते उसको बचाने की किसी की हिम्मत भी नहीं हुई। सूचना के करीब आधे घंटे बाद लाइन बंद हुई। तब जाकर परिजनों ने रिंकू को उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छतों से एचटी लाइन गुजरने पर लोगों ने हंगामा करते हुए कहा कि रोजाना कोई न कोई हादसा होता है। कई बार शिकायत करने पर भी बिजली विभाग ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
रात 10 बजे तक चला हंगामा
मौके पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने लोगों को शांत करने का प्रयास करते हुए छत से रिंकू का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही। लेकिन परिजन और लोग नहीं माने। रात करीब 10 बजे तक भी लोगों ने शव नहीं उठने दिया। इस बीच गुस्साए लोगों ने गढ़ रोड पर भी कई बार जाम लगाने का प्रयास किया। लोगों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा दिलाया जाए, साथ ही छतों से एचटी लाइन हटाई जाए।
एक लाख मिला मुआवजा
काफी हंगामे के बाद सीओ सिविल लाइन और एसओ मेडिकल ने पीड़ित परिवार को समझाते हुए बिजली विभाग से एक लाख रुपये का मुआवजा तुरंत दिलवाया। बाकी मुआवजा अन्य कागजी कार्रवाई के बाद दिलवाने और लाइन हटवाने के लिए बिजली विभाग के अफसरों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा।
खास बात
- छत पर खेल रहा था, एलटी लाइन का तार टूटा, बुरी तरह झुलसा, मौत
- मेडिकल में राजीवपुरम कॉलोनी में हादसा, परिजनों ने नहीं उठने दिया शव
- गढ़ रोड पर कई बार जाम लगाने का प्रयास, कार्रवाई होने पर ही माने