फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लाइन हाजिर दरोगा थाने में उत्पात मचाकर फरार, सस्पेंड हुआ

लाइन हाजिर दरोगा थाने में उत्पात मचाकर फरार, सस्पेंड हुआ

Thu, 03 Aug 2017 02:06 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
लाइन हाजिर दरोगा थाने में उत्पात मचाकर फरार, सस्पेंड हुआ
मेरठ। भावनपुर थाने के कार्यवाहक एसओ रहे प्रेम प्रकाश ने बुधवार को थाने में उत्पात मचा दिया। लाइन हाजिर होने के बावजूद रवानगी करने को तैयार नहीं हुआ। इसी बात पर गुस्साकर एसएसआई और सिपाही की गाड़ी पर डंडे बरसा दिए। रोकने पर एसएसआई को पीटकर फरार हो गया। महिला सिपाहियों ने इस पूरे प्रकरण की वीडियो बनाकर अफसरों को भेज दी। जिसके बाद एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच बैठाकर बर्खास्त कराने तक की बात कह दी।
विज्ञापन

मामला भावनपुर थाने का है। तीन दिन पूर्व एसएसपी मंजिल सैनी ने थाने का औचक निरीक्षण किया था। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार अवकाश पर जाते समय एसएसआई के बजाय दरोगा प्रेमप्रकाश को थाने का चार्ज दे गए थे। गश्ती मिलान में खामियां देखकर एसएसपी ने कार्यवाहक एसओ प्रेमप्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया था। अगले दिन मुंशी नागेंद्र चौधरी ने प्रेमप्रकाश को रवानगी करने को कहा तो उसने मुंशी की पिटाई कर दी। इसका विरोध करने पर एक सिपाही को भी पीटा। बुधवार को प्रेमप्रकाश ने सारी हदें पार कर दीं।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे सीनियर सब इंस्पेक्टर (एसएसआई) मुकेश कुमार ने प्रेमप्रकाश को थाने से रवानगी करने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। उसको रोकने का प्रयास किया तो प्रेमप्रकाश हाथ में डंडा लेकर एसएसआई मुकेश की कार के पास पहुंचा। उसने पहले मुकेश और फिर एक सिपाही की कार के शीशे तोड़ डाले। इसकी जानकारी पर मुकेश वहां पहुंचे तो कार टूटी देखकर गुस्सा में आ गए। थाना परिसर में ही दोनों में मारपीट हो गई। महिला कांस्टेबलों ने उनको छुड़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई के पीछे पिस्टल लेकर भागा
आरोपी प्रेमप्रकाश पर सरकारी पिस्टल थी। वह मुकेश कुमार की तरफ पिस्टल लेकर भागा तो महिला कांस्टेबलों में खलबली मच गई। मुकेश ने कमरे में घुसकर जान बचाई। थाने में इस दौरान महिला कांस्टेबल ही मौजूद थीं। कांस्टेबलों ने आरोपी प्रेम प्रकाश को कार तोड़ते और फिर दरोगाओं में मारपीट की वीडियो मोबाइल फोन में बना ली। दोनों दरोगाओं में मारपीट की जानकारी के बाद इंस्पेक्टर पहुंचे।
कार से मोबाइल और नगदी गायब
भावनपुर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि घटना पुलिस महकमे के लिए शर्मनाक है। एसएसआई मुुकेश कुमार ने बताया है कि उनकी कार में दो मोबाइल फोन और कुछ नगदी थी, जो गायब हैं। उन्होंने दरोगा प्रेमप्रकाश पर चोरी, लोकसेवक पर हमला, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी देने की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। फरार आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

यह बोलीं एसएसपी
एसएसपी मंजिल सैनी दहल के अनुसार आरोपी दरोगा प्रेमप्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच भी बैठा दी है। ऐसे दरोगा विभाग को बदनाम कराते हैं, उसको बर्खास्त कराने की संस्तुति भी भेजी जाएगी। इस प्रकरण में इंस्पेक्टर की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
खास बात
- दो गाड़ियों पर डंडे बरसाए, रोकने पर एसएसआई को पीटा, पिस्टल लेकर दौड़ा
- तीन दिन पहले एसएसपी ने औचक निरीक्षण में किया था लाइन हाजिर
- रवानगी करने को कहने पर मुंशी को भी पीट दिया था, बर्खास्तगी की तैयारी
- एसएसआई ने कराया केस दर्ज, थाने से फरार, दबिश में नहीं मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed