{"_id":"59667c3a4f1c1b07028b4627","slug":"71499888698-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिलाएं दुकान से सोने का हार लेकर चंपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन महिलाएं दुकान से सोने का हार लेकर चंपत
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महिलाएं दुकान से सोने का हार लेकर चंपत
मुख्य कस्बा रोड स्थित ओलंपिक तिराहे पर बुधवार को ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आईं तीन महिलाएं सोने का हार लेकर चंपत हो गई। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दी है।
महाजनान कालोनी निवासी बिजेंद्र वर्मा की ओलंपिक तिराहे पर राधिका ज्वलैर्स के नाम से दुकान है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे तीन महिलाएं दुकान में सोने का हार देखने आई थीं। करीब आधे घंटे तक उन्होंने कई तरह के हार देखे।
बाद में हार पसंद नहीं आने पर बिना कुछ खरीदे महिलाएं चली गई। ज्वैलर्स ने महिलाओं के जाने के बाद देखा 21 ग्राम का सोने का हार गायब है।
बाद में सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला कि एक महिला हार अपने बैग में लेकर जा रही है। पीड़ित के मुताबिक की हार की कीमत 62 हजार रुपये से अधिक है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही है।