{"_id":"59525bce4f1c1be1648b46f8","slug":"71498569678-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त, हत्या का अंदेशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त, हत्या का अंदेशा
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। फाजलपुर रेलवे ट्रैक के पास सोमवार देर शाम पड़े मिले शव की शिनाख्त मंगलवार को फाजलपुर निवासी ऑटो मैकेनिक नईम (45) पुत्र हनीफ के रूप में हुई है। परिजनों ने तहरीर में हत्या का अंदेशा जताते हुए कहा है कि ईद के मौके पर किसी ने पुरानी दुश्मनी निकाली है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार नईम लालकुर्ती थाना क्षेत्र के रजबन में ऑटो मैकेनिक का काम करता था। उसके परिजनों का कहना है कि नईम की किसी से रंजिश नहीं थी। हालांकि वह कभी शराब पीकर मोहल्ले में गालीगलौज कर देता था। अंदेशा है कि किसी ने दुश्मनी के तहत त्योहार पर उसकी हत्या की है। परिजनों का कहना है कि शव की हालत देखकर लगता है कि नईम की हत्या हुई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे और मुंह मेें मिट्टी भरी हुई थी। यह भी सवाल है कि रोजाना फाजलपुर आने-जाने वाला नईम इतनी दूर फाजलपुर रेलवे ट्रैक के पास ग्रास फार्म क्षेत्र में कैसे पहुंच गया।
बच्चियों का था ईदी का इंतजार
नईम के परिवार में पत्नी नगमा और दो बेटियां बेटियां शबा और शायबा हैं। दोनों बेटियां पिता से ईद के मौके पर ईदी के रूप में मिलने वाले तोहफे का इंतजार कर रही थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि ईद पर पिता की मौत की सूचना मिलेगी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। त्योहार पर परिवार के मुखिया की मौत से मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
खास बात
- फाजलपुर रेलवे ट्रैक के पास मिला था सोमवार शाम शव
- फाजलपुर निवासी ऑटो मैकेनिक नईम का निकला