{"_id":"5ca3c606bdec2214130e6e0e","slug":"61554236934-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी बनाकर बददो बनवा चुका कई पासपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आईडी बनाकर बददो बनवा चुका कई पासपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अलग-अलग नामों से कई पासपोर्ट बनने की बात सामने आई
- बरेली से था एक पासपोर्ट, वेरीफिकेशन में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। बदन सिंह बद्दो शातिर अपराधी है। अधिवक्ता रविंद्र गुर्जर की हत्या में उसको सजा होनी है, यह बात बद्दो कई वर्षों से जानता था। इसको देखते बद्दो ने फर्जी आईडी पर अलग-अलग नाम से कई पासपोर्ट बनवाए हुए थे। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी।
कुख्यात बददो का मूल पता बेरीपुरा ट्रांसपोर्ट नगर मेरठ है। लेकिन बद्दो का एक पासपोर्ट बरेली से बना हुआ है। जोकि पुलिस की जांच में सामने आया। वहीं, बद्दो के बेटे सिकंदर का मेरठ से पासपोर्ट बना हुआ है। जिसका जून 2018 में नवीकरण कराया गया था। बद्दो की फरारी के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच की। जिसमें सामने आया कि बद्दो ने फर्जी आईडी से अलग-अलग नामों से कई पासपोर्ट बनाए हुए हैं। इस पर पासपोर्ट विभाग से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हर जिले के पासपोर्ट की जानकारी वहां की लोकल पुलिस के पास होती है। मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद सहित कई जनपदों को एसएसपी ने चिट्ठी लिखी है, जिससे कोई सुबूत मिले।
बददो की फरारी में कई राज
बद्दो को भगाने में नामजद आरोपियों के अलावा भी मेरठ के कई लोग शामिल थे। पुलिस की जांच में पांच और ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जोकि बद्दो के बेहद करीबी थे। जेल जाने के बाद बद्दो का सारा खर्च और उसके बेटे सिकंदर की देखरेख की जिम्मेदारी निभा रहे थे। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।