फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिन में मकान का ताला तोडकर एक लाख रुपये की नगदी चोरी।

दिन में मकान का ताला तोडकर एक लाख रुपये की नगदी चोरी।

Thu, 20 Dec 2018 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
दिन में मकान का ताला तोडकर एक लाख रुपये की नगदी चोरी।
मवाना। मोहल्ला काबली गेट में थाने से चंद कदम दूर स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर घर में रखे एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। वारदात की जानकारी शाम को हुई, जब लोगों ने मकान का दरवाजा खुला देखा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

थाने से चंद कदम दूर सेवानिवृत्त प्रवक्ता करीमुद्दीन का मकान है। उनका इंतकाल हुए काफी समय हो चुका है तथा मकान में उनकी पत्नी इस्लाम फात्मा रहती हैं। बताया कि वे कुछ दिन से तबीयत खराब रहने की वजह से रिश्तेदारी में चली गई थीं। मकान में ऊपर की ओर एक आईटीआई का छात्र गांव जलालपुर निवासी नौबहार रहता है। उसने बताया कि वह सुबह में पढ़ने चला गया था। जब शाम को वापस आया तो उसने मकान का मुख्य दरवाजा खुला पाया तथा ताला टूटा था। अंदर के भी ताले टूटे हुए थे। जिस पर उसने इसकी जानकारी मकान स्वामी इस्लाम फात्मा को फोन पर दी। शाम के समय वे मकान पर पहुंचीं तथा पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोर घर में रखे एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। हालांकि चोर स्टोर का ताला तोड़ने में सफल नहीं हो सके। जिससे उसमें रखे सोने-चांदी आदि के जेवरात बच गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा समाचार लिखे जाने तक जांच करने में जुटी थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई थी। दरोगा जितेंद्र यादव का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस समय नगर में चोरों का आतंक है। चोर आए दिन किसी न किसी मकान को निशाना बना रहे हैं। वहीं, पुलिस इन वारदातों पर अंकुश लगाने नाकाम साबित हो रही है। इसके चलते बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
चोर काबली गेट मोहल्ला स्थित मकान से एक लाख रुपये चोरी कर ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed