{"_id":"5b79d62d42c79246516540b2","slug":"61534711341-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार सोता रहा आ्रर चोरों ने खांगाला डाला मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार सोता रहा आ्रर चोरों ने खांगाला डाला मकान
Updated Mon, 20 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार सोता रहा और चोरों ने खंगाल डाला घर
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर गांव में चोरों ने शनिवार रात एक मकान को खंगाल डाला। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि चोरों ने उन्हें कुछ सुंघा दिया, जिससे उनकी आंख नहीं खुली। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जुर्रानपुर गाव में दो भाई परमीत और अमित एक मकान में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। परमीत नीचे और अमित ऊपर के हिस्से में रहता है। परमीत किसान है और अमित मेरठ में ही एक दवा कंपनी में काम करता है। परमीत के अनुसार शनिवार राते परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। गर्मी होने के कारण अमित अपने परिवार के साथ कमरे के बाहर सो रहा था। रात में किसी समय चोर घर में घुस गए और अमित के कमरे की सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखी चार लाख की नगदी और करीब दो लाख के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह होने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। वहीं फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस का मानना है कि चोर छत के रास्ते से घर में घुसे थे। वहीं अमित ने बताया ऐसा कभी नहीं हुआ कि परिवार के लोग इतनी गहरी नींद में सोते रहे। चोरी ने सेफ के ताले तक तोड़े, लेकिन उनकी आंख नहीं हुई। हो सकता है कि चोरों ने उन्हें कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया हो। अमित ने बताया की उन्होंने बेटी की शादी के लिए पैसे और ज्लैलरी एकत्र की थी, जिसे चोर ले गए।