{"_id":"5b3d37b64f1c1b9d468b4b7e","slug":"61530738614-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के लिए मारा था ममेरा भाई शहजान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड के लिए मारा था ममेरा भाई शहजान
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गर्लफ्रेंड के लिए दो सगे भाइयों ने अपने ममेरे भाई को मौत के घाट उतारा था। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया था। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर स्कूल का बैग और जूते बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात करना कबूल किया है।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर दोनों आरोपी फैसल और जीशान निवासी अहमदनगर लिसाड़ी गेट को मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी ने बताया है कि 29 जून 2018 को लिसाड़ी गेट के गोलाकुआं पर शहजान (15) पुत्र आबिद की नृशंस हत्या हुई थी।
आरोपियों ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया था, ताकि इस मामले को आत्महत्या समझा जाएगा। इसको आत्महत्या दर्शाने के लिए आरोपियों ने काफी हल्ला भी काटा था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि नहीं हुई। सीओ कोतवाली और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने इसकी जांच की तो मामला हत्या का सामने आया। पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पहले अगवा किया था
एसएसपी ने बताया कि शहजान दसवीं कक्षा का छात्र था। शहजान को दोनों आरोपी भाई फैसल और जीशान ने पहले अगवा किया और फिर उसको मौत के घाट उतारा। आरोपियों ने उसके स्कूल के बैग और जूते को छुपा दिया था। ताकि कोई सुबूत ही न मिले। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों सामान बरामद किए। पुलिस ने पीड़ित परिवार से बैग और जूते की पहचान कराई।
मेसेंजर पर दी थी धमकी
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक शहजान की अपने रिश्तेदार की एक बेटी से प्रेम प्रसंग थे। इस लड़की से आरोपी फैसल के भी प्रेम संबंध हो गए। फैसल ने शहजान को समझाया कि उस लड़की से बात मत करना। लेकिन शहजान और लड़की आपस में लगातार बात कर रहे थे। जिसके बाद फैसल ने मेसेंजर पर शहजान को धमकी दी कि अगर वह नहीं हटा तो उसकी हत्या कर दूंगा।
शातिर अंदाज में की वारदात
एसएसपी के अनुसार दोनों भाईयों ने शातिर अंदाज में शहजान को मौत के घाट उतारा। हत्या के बाद पीड़ित परिवार के साथ हमदर्दी में घूमते रहे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस ने शहजान की गर्लफ्रेंड के फोन की कॉल डिटेल निकाली तो फैजल का नंबर निकला। एसपी सिटी ने बताया कि लिसाड़ीगेट पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
खास बातें:
- दो सगे भाई गिरफ्तार, स्कूली किताबों का बैग और जूते बरामद
- लिसाड़ी गेट में 15 साल के शहजान की 29 जून को हुई थी हत्या