फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसपी सिटी ऑफिस के पास महिला से चेन लूटी, घायल

एसपी सिटी ऑफिस के पास महिला से चेन लूटी, घायल

Mon, 11 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी ऑफिस के पास महिला से चेन लूटी, घायल
एसपी सिटी ऑफिस के पास महिला से चेन लूटी
विज्ञापन

मेरठ। एसपी सिटी ऑफिस के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने रिक्शा सवार महिला से चेन लूट ली। इस दौरान महिला से रिक्शा से गिरकर घायल हो गई। वहीं लोग पुलिस को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया।
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के घोसी मोहल्ला निवासी सुहेब की पत्नी निशा रविवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी बहन के साथ घंटाघर पर ईद के लिए खरीदारी करने आई थी। एसपी सिटी ऑफिस से करीब 50 मीटर पहले पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने स्टंट करते हुए बाइक को रोक लिया। इस बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने निशा के गले से चेन झपट ली। इस दौरान महिला रिक्शा से गिर गईं। दूसरी बहन ने शोर मचाया तो लुटेरे स्टंट करते हुए फरार हो गये। वहीं घंटाघर पर पर तैनात पुलिसकर्मी भी करीब दस मिनट बाद पहुंचे और पीड़िता से ही सवाल जवाब करने लगे। जिसमें कुछ लोगों ने थानेदार से लेकर अन्य अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर कॉल की। आरोप है कि दोपहर तीन बजे पुलिस का सीयूजी नंबर नहीं उठा। बाद में पीड़िता अपनी बहन के साथ देहलीगेट थाने पहुंची और सीओ कोतवाली को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी। सीओ दिनेश शुक्ला ने फटकार लगाई तो आधा घंटे बाद पुलिस की नींद टूटी और लुटेरों की तलाश की। एसओ देहलीगेट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज भी तलाशी जा रही है।
विज्ञापन


महिला की हो गई थी मौत
घंटाघर और जिला अस्पताल के सामने लूट के दावों को रोकने में पुलिस नाकाम रही है। तीन साल पहले बाइक सवार लुटेरों ने महिला से चेन झपट ली थी। जिसके बाद महिला जमीन पर गिर गई थी और सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद व्यापारियों ने जमकर बखेड़ा काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में खूब हो रहे स्टंट
स्टंट रोकने में भी पुलिस के दावे कमजोर पड़ते जा रहे हैं। शनिवार रात को जहां दिल्ली रोड और घंटाघर पर एक बाइक पर तीन- तीन और चार-चार युवक स्टंट कर रहे थे। रविवार को दिन में भी यही हाल रहा। घंटाघर पर यदि एसपी सिटी ऑफिस होने के बाद दिनदहाड़े चेन लूट हो जाए तो फिर शहर के अन्य स्थानों का क्या हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed