{"_id":"5ab7f9ac4f1c1bc0758b77fb","slug":"61522006444-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में अचानक लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में अचानक लगी आग
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर कार में लगी भीषण आग
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र के कपड़ा मिल स्थित गंदे नाले के पास रविवार शाम हाईवे पर एक कार में आग लग गई। कार सवार दो युवक मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। हाईवे पर कार जलने के कारण मेरठ रोड पर जाम लग गया। बाद में कार को हटा कर यातायात सुचारु कराया गया। मोदीपोन पुलिस चौकी प्रभारी सोमपाल सिंह ने बताया कि कपड़ा मिल गंदे नाले के पास मेरठ से आ रही एक स्टीम कार में अचानक आग लग गई। जलती कार देखकर पीछे आ रहे वाहन हाईवे पर खड़े हो गए। पुलिस ने कार बुझाकर हाईवे से हटाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में दो युवक सवार थे। आग लगने के बाद वह भाग गए। ब्यूरो