{"_id":"5ab2c6604f1c1bbb758b6eea","slug":"61521665632-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम परिसर से चोरी हो रहे वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगम परिसर से चोरी हो रहे वाहन
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम परिसर से इंस्पेक्टर की बाइक चोरी
मेरठ। नगर निगम परिसर से बुधवार को टैक्स इंस्पेक्टर की बाइक चोरी हो गई। कर्मचारियों ने भी बाइक तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं निगम परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगाए गए थे, लेकिन ये आज तक नहीं चले हैं। वहीं निगम में प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने वाहनों के साथ आते हैं। वाहनों को निगम परिसर में खड़ा किया जाता है। बुधवार को नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने अपनी बाइक परिसर स्थित कर्मचारी पार्किंग में खड़ी की थी। शाम को जब वह घर जाने के लिए पार्किंग में बाइक लेने पहुंचे तो वहां से बाइक चोरी हो चुकी थी। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना देहली गेट में दी। बता दें कि नगर निगम से प्रत्येक माह करीब एक दर्जन वाहन चोरी होते हैं। पुलिस भी वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करती।