{"_id":"5a4951994f1c1bcd6d8b72b3","slug":"61514754457-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में फसल खराब, किसान ने मांगा मुआवजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में फसल खराब, किसान ने मांगा मुआवजा
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। शताब्दी नगर में शनिवार रात हुई मुठभेड़ में फसल खराब होने पर एक किसान ने सरकार से मुआवजा मांगा है।
मुठभेड़ में पचास हजारी हसीन मोटा मारा गया था। मुठभेड़ रिठानी निवासी किसान सूरज सिंह के खेत में हुई थी। पीड़ित किसान के अनुसार रविवार सुबह वह खेत पर पहुंचा तो आधा बीघा गेहूं की फसल को कुचला हुआ देखा। किसान सूरज ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई तो उसमें हमारी फसल क्यों बेकार की गयी। इस मुठभेड़ से उसे करीब पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है, जिसका मुआवजा सरकार को देना चाहिए। वहीं अन्य किसानों ने भी इससे सहमति जताते हुए कहा कि सरकार को नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा देना चाहिए।
- शताब्दी नगर में मारा गया था 50 हजार का इनामी हसीन मोटा