{"_id":"59c0352e4f1c1b98688b540e","slug":"61505768750-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव विवाहिता प्रेमी संग फरार, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नव विवाहिता प्रेमी संग फरार, हंगामा
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। श्यामनगर से एक नवविवाहिता अपने घर से लाखों रुपये के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। सोमवार शाम तक पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोग समझौता करने की कोशिश में जुटे थे।
किठौर निवासी एक महिला की शादी एक माह पहले लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी फोन पर किसी से बात करती थी। युवक ने पत्नी से विरोध किया तो दंपति में कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक ने पत्नी पर शक जताते हुए उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। एक सप्ताह पहले दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी, जिसमें युवक ने तलाक देने की बात कही थी। बाद में दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने किसी तरह मामला शांत कराया। रविवार देर रात नवविवाहिता सेफ में रखे 40 हजार रुपये और लाखों रुपये की ज्वेलरी लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। सोमवार सुबह महिला घर में नहीं मिली तो पति ने अपहरण का शोर मचा दिया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। हंगामे की सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। दोनों पक्षों के लोग समझौता करने की कोशिश में जुटे थे। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली का कहना है कि पूरे मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
देहात के लिए भी...
- किठौर निवासी महिला की एक माह पहले श्यामनगर में हुई थी शादी
- एक सप्ताह पहले दोनों पक्षों में हुई थी पंचायत