{"_id":"59bc455b4f1c1b8f688b4c4b","slug":"61505510747-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
मेरठ। नौचंदी पुलिस ने शुक्रवार शाम को चोरी करते हुए आसपास के लोगों की मदद से पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक आरिफ पुत्र नसीम निवासी जाकिर कालोनी थाना लिसाड़ीगेट है। जिसे सेंट्रल मार्केट में एक घर से चोरी करते समय गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवक के पास से 15 सौ रुपये, गैस के दो चूल्हे, इलेक्ट्रानिक्स का सामान और तीन मोबाइल फोन बरामद किये हैं। आरोपी के खिलाफ खरखौदा, नौचंदी और लिसाड़ीगेट थाने में आठ मुकदमे दर्ज है। आरिफ ने बताया कि वह अपने साथी के साथ हापुड़ रोड और शास्त्रीनगर में पर्स और चेन लूट एक दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 15 दिन पहले पीवीएस के पास एक महिला का पर्स लूटा था। पर्स में सात हजार रुपये और दो मोबाइल थे।