फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोहब्बत के सामने घुटने टेक गई ममता

मोहब्बत के सामने घुटने टेक गई ममता

Wed, 30 Aug 2017 02:44 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
मोहब्बत के सामने घुटने टेक गई ममता
मेरठ।
विज्ञापन

एक तरफ मोहब्बत और दूसरी तरफ मां की ममता। महिला थाने में मां अपनी बेटी के सामने गिड़गिड़ाती रही और बोली तू उसके साथ मत जो, वो तुझे मार देगा। वहीं युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हैं। दिनभर थाने में युवती को उसकी भाभी तो कभी उसके भाई मानने में लगे रहे, लेकिन वह नहीं मानी।

कंकरखेड़ा की एक युवती मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के युवक के संग प्रेम प्रसंग के चलते चली गई थी। परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया और उसके बयान कराने के लिए महिला थाने ले आई। युवती को मानने के लिए उसकी मां, भाभी और दोनों भाई रात भर महिला थाने में रहे। मंगलवार सुबह पहले युवती को मानने के लिए उसकी मां ने प्रयास किए। मां खूब रोई, लेकिन वह नहीं मानी। परिवार ने जान देने तक की बात कही, लेकिन युवती ने साफ कह दिया कि उसको अपने प्रेमी के साथ ही रहना है। दिनभर थाने में गहमागहमी का माहौल रहा। वहीं महिला पुलिस ने परिजनों को थाने से बाहर करते हुए कहा कि जबरदस्ती नहीं कर सकते। युवती बालिग है और उसको किसके साथ जाना वह खुद तय करेगी।
विज्ञापन

खास बात
महिला थाने में बेटी को सामने खूब रोई मां, युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed