फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फायरिंग को लेकर सुबह बखेड़ा, रात में समझौता

फायरिंग को लेकर सुबह बखेड़ा, रात में समझौता

Mon, 28 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग को लेकर सुबह बखेड़ा, रात में समझौता
मेरठ। गंगा प्लाजा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल राघव पर शनिवार रात हुई फायरिंग के मामले में रविवार को थाने में बखेड़ा हो गया। पीड़ित पक्ष ने जान का खतरा जताते हुए हंगामा किया तो पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को पकड़ लिया। रात को दोनों ने पक्षों ने एसएसपी से मिलकर अपना पक्ष रखा। जिसके बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन

गंगा प्लाजा में शनिवार रात हुए प्रकरण में पुलिस ने अनिल राघव की तहरीर पर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष दीपक त्यागी, गौरव मलिक और उत्सव के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रविवार को लालकुर्ती थाने की कार्यवाहक एसओ नेहा चौहान गंगा प्लाजा में पहुंची तो पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का घेराव किया। जिसके बाद पुलिस नामजद आरोपी दीपक त्यागी व गौरव मलिक को थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये। पीड़ित पक्ष ने जहां पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया, वहीं आरोपी अपने को निर्दोष बताने लगे। एसओ का कहना है कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन

पैसों को लेकर विवाद
दीपक त्यागी का आरोप है कि मोबाइल फोन बेचने को लेकर शनिवार दोपहर अनिल राघव ने कुछ युवकों के साथ मारपीट कर दी थी, जिसका विरोध किया गया था। दोनों पक्षों में अप्रैल में हुए व्यापार संघ के चुनाव से ही पैसों को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed