{"_id":"5990b5cc4f1c1b4a3a8b4a19","slug":"61502655948-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक अफसर के पति से ठगी, दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासनिक अफसर के पति से ठगी, दो दबोचे
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सेवन स्टार होटलों में टूर पैकेज के नाम पर एक प्रशासनिक अधिकारी के पति से डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर सेल ने जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह के अनुसार ऑफिसर्स हॉस्टल निवासी शमीर ने विगत 24 अप्रैल को दर्ज शिकायत में बताया कि ऑनलाइन कंपनी क्यू नेट मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी के अधिकारी बताने वाले सदर बाजार निवासी नवीन सिंह और सजल मुटरेजा ने उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर क्लब की सदस्यता दिलायी थी। इसकी रसीद देकर दावा किया था कि कंपनी की तरफ से सात सितारा होटलों में 21 दिन का टूर पैकेज मिलेगा। लेकिन सात माह बाद तक भी उन्हें यह सुविधा नहीं मिली। उनका पैसा भी वापस देने से इंकार कर दिया गया। जांच में शमीर को दी गई रसीद फर्जी मिली। इस मामले में नवीन सिंह और सजल को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में ठगी का केस दर्ज कराया जा रहा है। प्रभारी के अनुसार इस कंपनी की चेन से कुछ बड़े लोगों के जुड़े होने की जानकारी मिली है। जिनकी जांच की जा रही है।
- टूर पैकेज के नाम पर ठगे डेढ़ लाख रुपये, साइबर सेल ने की गिरफ्तारी