फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसपी से लेकर आईजी पर कर चुका रौब गालिब

एसपी से लेकर आईजी पर कर चुका रौब गालिब

Mon, 31 Jul 2017 02:42 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
एसपी से लेकर आईजी पर कर चुका रौब गालिब
मेरठ। इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला ने बताया कि फर्जी मुख्य सचिव बनकर एसएसपी को कॉल करने वाले आरोपी अरुण ने पूर्व एसपी देहात प्रवीण रंजन को भी कॉल कर रौब गालिब किया था। बीते सितंबर उसने खुद को पीएमओ में सचिव बताकर आईजी जोन सुजीत पांडे के सीयूजी नंबर पर कॉल कर एक थानेदार और सीओ की सिफारिश की थी। जिसके बाद वह जेल गया था।
विज्ञापन

आसपास फैला रखा मायाजाल
गंगानगर बी ब्लॉक निवासी बीए पास अरुण मिश्रा (39) पुत्र रामलोचन। पिता बीएसएनएल से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। पूछताछ में अरुण ने 250 चिल्ड्रन बुक्स लिखने का दावा किया। कभी लखनऊ तो दिल्ली में बड़ा सरकारी अफसर बताकर रौब गालिब करने वाले अरुण ने गंगानगर, डिफेंस कॉलोनी, रक्षापुरम, मीनाक्षीपुरम में मायाजाल फैला रखा है। वह सप्ताह में तीन दिन घर से बैग लेकर निकलता और अगले दिन लौट आता था।
विज्ञापन

थाने में पीता था चाय
जांच में सामने आया कि अरुण कई बार गंगानगर थाने में पुलिसकर्मियों के साथ चाय पी चुका था। पुलिस ने तत्कालीन एसओ ओमवीर गुप्ता से पूछताछ की तो ओमवीर ने पल्ला झाड़ लिया कि मैं किसी अरुण को नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे दरोगा ने फंसाया
सिविल लाइन थाने में इंस्पेक्टर के पैर पकड़कर रोते आरोपी ने दावा किया कि 25 जुलाई को उसका मोबाइल खो गया था। डुप्लीकेट सिम वह ले नहीं पाया। 25 जुलाई को ही वह शालीमार से वैष्णो देवी चला गया था। दावा है कि गंगानगर थाने के एक दरोगा ने उसे फंसाया है। उसके वकील के पास दरोगा का पूरा रिकॉर्ड है। कॉल डिटेल में वह बच जाएगा। इंस्पेक्टर ने दरोगा का नाम पूछा तो बोला जमानत मिलने के बाद बता दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed