फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman dies, accused of forcing her to drink toilet cleaner

Jalandhar News: महिला की मौत, टॉयलेट क्लीनर पिलाने का आरोप

Sun, 23 Aug 2026 05:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 23 Aug 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, accused of forcing her to drink toilet cleaner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। करतारपुर इलाके में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उक्त महिला ने मरने से पहले न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए थे। इन बयानों में उसने पति और सास पर जबरन टॉयलेट क्लीनर पिलाने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने इन्हीं बयानों के आधार पर महिला के पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। नेहा की शादी करीब सात साल पहले उमंग बस्सी से हुई थी। उनकी छह साल की एक बेटी भी है। नेहा जालंधर के सेंट सोल्जर कॉलेज में लेक्चरर थी। मजिस्ट्रेट को दिए बयान में नेहा ने पति के कथित संबंधों का जिक्र किया था। उसने बताया कि इस बात को लेकर 19 अगस्त को विवाद हुआ था। इसके बाद पति और सास ने उसे जबरन टॉयलेट क्लीनर पिला दिया। नेहा के भाई अमरीश कुमार ने आरोप लगाया कि उन्हें घटना की जानकारी 24 घंटे बाद मिली। उन्होंने बताया कि आरोपी पति शुक्रवार सुबह तक अस्पताल में मौजूद था। बाद में वह अपनी मां और बेटी को लेकर वहां से चला गया। परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार रेड कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed