{"_id":"6a8ae19184a4735c4c01a7b2","slug":"thefts-from-farmers-fields-in-salhawas-and-matanhail-villagers-catch-the-thieves-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-139044-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल्हावास और मातनहेल में किसानों के खेतों से चोरी, ग्रामीणों ने पकड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल्हावास और मातनहेल में किसानों के खेतों से चोरी, ग्रामीणों ने पकड़े चोर
विज्ञापन
23jjrp08- चोरी की घटना की जानकारी देते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
साल्हावास। साल्हावास और मातनहेल खंड के विभिन्न गांवों में किसानों के खेतों से लगातार हो रहीं चोरियों से ग्रामीण परेशान थे। पुलिस इन मामलों में कोई सुराग नहीं लगा पाई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही आरोपियों की खोजबीन शुरू की। उन्हें गांव सुंदरहेटी के कुछ युवकों पर चोरी का संदेह हुआ।
ग्रामीणों ने शनिवार देर रात पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर संजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुमित और अजय के घर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को केबल के खाली खोल का ढेर मिला। महिलाओं ने पुलिस को जांच करने से रोकने का प्रयास किया। पुलिस और ग्रामीणों ने आरोपियों के बेड, अलमारियों और घर की छतों से केबल तथा खाली खोल बरामद किए।
पुलिस ने सुमित और अजय को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की। उन्होंने बताया कि उनके साथ सुमित सुंदरहेटी, बबली, संदीप सुंदरहेटी, विष्णु और नौगांव से धोलिया भी शामिल थे।
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से मातनहेल और साल्हावास खंड के गांवों में खेतों से लगातार चोरियां हो रही थीं। चोर ट्यूबवेल से बिजली की केबल, मोटर, पाइप, बैंड, नोजल और सोलर प्लेट चुरा रहे थे। इंजन के पंखे भी चोरी हो रहे थे। दो दिन पहले साल्हावास से ट्रकों की बैट्रियां भी चोरी हुई थीं। गांव झांसवा के किसान सतबीर के खेत से सोलर की मोटर, इंजन का पंखा, सोलर की डोरी और कुछ टूल चोरी हुए थे। चोर खेत में ही केबल काटकर तांबे के तार और कीमती सामान ले जाते थे।
इंसेट
नशे के लिए करते थे चोरी
पूछताछ में सामने आया कि ये सभी शातिर चोर नशे के सेवन के लिए पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करते थे। चोरी में शामिल अन्य युवकों के नाम लिए जाने और वारदात कबूल किए जाने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को साझा करते हुए अन्य ग्रामीणों और किसानों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
इंसेट
बिरोहड में भी हुई केबल चोरी
सुंदरहेटी गांव में चोरों को पकड़ने के बावजूद गांव बिरोहड में खेतों से केबल चोरी का एक और मामला सामने आया है। ओलंपियन पहलवान अमन सहरावत के ताऊ सुधीर सहरावत, सहज राम, हरबज, राजेश जाखड़, राजवीर और प्रकाश के ट्यूबवेलों से भी केबल काटने और चोरी करने की घटना हुई है। पीड़ितों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने मौका मुआयना करवाते हुए आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। थाना प्रभारी, साल्हावास बलराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।