{"_id":"595ba9054f1c1bdd098b476b","slug":"61499179269-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका का मोबाइल चोरी, फौजी FACEBOOK पर अपडेट कर महिला की अश्लील फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका का मोबाइल चोरी, फौजी FACEBOOK पर अपडेट कर महिला की अश्लील फोटो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Tue, 04 Jul 2017 08:49 PM IST
सार
शिक्षिका ने की एसएसपी ऑफिस में शिकायत, महिला के निजी फोटो डाले फेसबुक पर, 15 दिन पहले चोरी हुआ था शिक्षिका का मोबाइल, साइबर सेल कर रही है मामले की जांच
विज्ञापन
facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षिका का चोरी हुआ मोबाइल बॉर्डर पर बैठा आर्मी का जवान चला रहा है। फौजी फोन से फोटो निकालकर एफबी पर डाल रहा है। जिसमें महिला के कुछ निजी फोटा भी हैं। इसकी शिकायत शिक्षिका ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में की। साइबर सेल ने इसकी जांच की तो खुलासा हुआ कि फोन फौजी के पास है।
मेरठ में शास्त्रीनगर की एक महिला एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। 15 दिन पहले शिक्षिका का मोबाइल चोरी हो गया था। इसकी शिकायत महिला ने मेडिकल थाने में की। पांच दिन से महिला के एफबी अकाउंट पर उसकी फोटो अपलोड हुईं हैं। महिला के मोबाइल में जो फोटो गैलरी में थे, उनको भी एफबी पर डाल दिया गया। महिला ने इसकी शिकायत मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में की।
साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया, महिला का चोरी हुआ फोन एक आर्मी का जवान चला रहा है, जो पाकिस्तान के बॉर्डर पर है। वह कुछ दिन पहले मेरठ में ही छुट्टी पर आया था। इसी दौरान उसको वह फोन मिला होगा। पुलिस फौजी से संपर्क करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि फौजी अधिकांश समय फोन बंद रखता है। पुलिस ने बताया कि फौजी की पहचान हो गई। उसने अपना फोटो भी एफबी पर भेजा था।
विज्ञापन
कैसे पहुंचा फौजी के पास फोन
साइबर सेल का कहना है कि फौजी के पास महिला का मोबाइल कैसे पहुंचा, इसका खुलासा तो जांच में ही होगा। फौजी को फोन किसी ने बेचा है या फिर रास्ते से उसको मिला। पुलिस बारीकी से जांच करने में जुटी है। पुलिस ने कहा कि फौजी बॉर्डर पर है, जहां पर पुलिस का जाना संभव नहीं है। उसको बुलवाने की कोशिश चल रही है।