{"_id":"5cb39db3bdec22493442f9d7","slug":"51555275187-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को कार में बिठाकर करते थे लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों को कार में बिठाकर करते थे लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के ध्यानार्थ
पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपी किए गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा (मेरठ)। लोगों को कार में लिफ्ट देेकर नकदी व जेवरात लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर विकास पुत्र गनी और संजीत पुत्र सुखवीर निवासी योगीपुरा हापुड़ को नेशनल हाईवे से एक ढाबे के सामने से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक ईको कार भी बरामद हुई। ये आरोपी ईको कार में लोगों को कभी लिफ्ट देने तो कभी सवारियों के रूप में बैठाते थे। कार में विपिन के साथ उसकी पत्नी मीला भी होती थी। कार में महिला सवारी को देखकर लोग विश्वास कर लेते थे। विपिन कार चलाता था जबकि उसकी पत्नी और सहयोगी संजीत कार की पीछे वाली सीट पर बैठते थे। उसके बाद लोगों के सीट के नीचे रखे बैग को पीछे से ही खींच लेते थे। उनमें से सभी नकदी, जेवरात व अन्य सामान निकालकर रख देते थे। काम पूरा होने पर बहाना बनाकर सवारी को बीच में ही उतारकर भाग जाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की दर्जनों घटनाएं करना स्वीकार किया है। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने बताया कि एक जनवरी को उक्त आरोपियों ने 2.80 लाख रुपये का सामान सवारियों से लूटा था। उसके बाद 30 अप्रैल को भी एक युवक को कार में बिठाकर उससे 10 हजार रुपये और जेवरात लूट लिए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह काफी समय से वारदात कर रहे थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।