फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिनदहाड़े लूट में रात को मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली

दिनदहाड़े लूट में रात को मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली

Tue, 05 Mar 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े लूट में रात को मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली
शास्त्रीनगर ज्वैलरी शॉप लूटकांड
विज्ञापन

- सराफा व्यापारी के बैंक अधिकारी बेटे अमित वर्मा को मारी थी गोली
- फरार दो बदमाश आपस में है जीजा-साले, तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सेंट्रल मार्केट से सटे शास्त्रीनगर में ज्वेलरी शॉप में लूट और सराफ के बैंक अधिकारी बेटे को गोली मारने वाले एक बदमाश से घटना के 36 घंटे बाद सोमवार रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी गोलीबारी में एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि लूट में शामिल जीजा-साले मुठभेड़ के दौरान फरार हो गए।
नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-5 निवासी देवेंद्र वर्मा की ज्वेलरी शॉप पर रविवार को चार बदमाशों ने धावा बोला था। लूट के दौरान अलार्म बजने पर भागते बदमाशों ने सराफ के बेटे अमित को गोली मार दी थी। भाजपाइयों और व्यापारियों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया था। सीओ सिविल लाइन अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सोमवार देर रात बदमाशों को पुलिस ने नौचंदी मैदान में घेर लिया। पकड़ा गया बदमाश शाहवेज उर्फ मूसा पुत्र इरफान निवासी हुमायूं नगर लिसाड़ीगेट है। फरार दो बदमाश परवेज और बबलू निवासी लिसाड़ी गेट बताए गए। शाहवेज ने बताया कि तीनों ने मिलकर लूट की थी। लूट की वारदात के लिए उन्होंने तीन दिन से रेकी की थी।
विज्ञापन

मुठभेड़ और खुलासे में झोल
मुठभेड़ नौचंदी मैदान में हुई। जहां से सराफ की दुकान की दूरी एक किलोमीटर है। सवाल है कि 36 घंटे में बदमाश सिर्फ इतनी ही दूर चल सके। चर्चा है कि पुलिस पर इस घटना को खोलने का चौतरफा दबाव था। जिसके चलते पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दर्शाकर वारदात को खुलना बताया है। पुलिस की थ्योरी लोगों के जेहन में नहीं उतर रही। कल तक के चार बदमाश सोमवार को तीन हो गए। गोली भी पिस्टल के बजाय तमंचे से चलना बताया। बाइक भी दूसरी बताई गई। पुलिस की मुठभेड़ और खुलासे में कई झोल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुख्यात परवेज ने मारी थी गोली
इस वारदात का मुख्य आरोपी परवेज बताया गया। आरोपी शाहवेज ने बताया कि परवेज ने पिस्टल निकाली और सराफ देवेंद्र को धमकी दी। जैसे ही तिजोरी को खुलवाने की कोशिश की तो सराफ ने सेफ्टी अलार्म बजा दिया। घर से निकलकर अमित दौड़ा तो परवेज ने उसको गोली मारी थी।
कप्तान साहब! दुकानों की चाबी पुलिस को सौंप देंगे
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने सोमवार दोपहर को एसएसपी और एसपी सिटी का घेराव किया। मंडल अध्यक्ष पं. आशु शर्मा और अन्य व्यापारियों ने कहा कि शहर में रोजाना लूट और हत्या की वारदात हो रही हैं। जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। चेतावनी दी कि बदमाशों पर शिकंजा नहीं कसा तो व्यापारी अपनी दुकानों की चाबी पुलिस को सौंपेंगे। सरदार मनजीत सिंह कोछड़, गुलशन मेहरा, धर्मेंद्र मलिक, रणवीर त्यागी, कांति प्रसाद, अमित कंसल, राजीव भारद्वाज, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष किशोर वाधवा, पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा, मेन सेंट्रल मार्केट के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, व्यापारी नेता नवीन अरोड़ा ने एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। मेरठ व्यापार मंडल अध्यक्ष जीतू नागपाल, जिला प्रमुख शैंकी वर्मा ने शहर में अपराध बढ़ने की बात कहकर नाराजगी जताई।

वारदात के बाद भी चौकियां वीरान
- विधायक सोमेंद्र तोमर ने एसओ नौचंदी को लगाई फटकार
मेरठ। शास्त्रीनगर के किराना व्यापारी मोहित मदान की हत्या का मामला अभी नहीं खुला है। वहीं, सेक्टर पांच में सराफ की ज्वैलरी शॉप में लूट के बाद भी वहां सुरक्षा व्यवस्था हवा में दिखी। रविवार को सांसद, दक्षिण विधायक और व्यापारियों ने पुलिस अफसरों के सामने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। इसके बावजूद सोमवार को पुलिस की लापरवाही नजर आई। दोपहर 12 बजे शास्त्रीनगर की सेंट्रल मार्केट चौकी पर पुलिस नहीं दिखाई दी। जैदीफार्म पुलिस चौकी पर भी ताला लटका दिखा। आवास विकास चौराहे पर भी पुलिस बूथ बंद था।

विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा घायल अमित वर्मा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। विधायक सराफ देवेंद्र वर्मा से मिले। इस दौरान विधायक एसओ नौचंदी रामकुमार पर बरस पड़े। कहा कि 15 दिन में नौचंदी में किसी बदमाश को पकड़ा है या व्यापारी ऐसे ही लुटते रहेंगे। यहां से ट्रांसफर करा लो या काम करो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed