फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसान पर लगाया स्वयं गोली मारने का आरोप, कार्रवाई की मांग

किसान पर लगाया स्वयं गोली मारने का आरोप, कार्रवाई की मांग

Sun, 24 Feb 2019 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
किसान पर लगाया स्वयं गोली मारने का आरोप, कार्रवाई की मांग
मवाना। नासरपुर गांव के समीप एक किसान को गोली मारने के मामले में शनिवार को नया मोड़ आया। थाने पहुंचे ग्रामीणों ने किसान के खिलाफ तहरीर एवं सबूत देकर स्वयं गोली मारने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मामले की जांचकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीती 19 फरवरी को नासरपुर गांव निवासी मांगे लहूलुहान हालत में खेत किनारे पड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने घायल को सीएचसी एवं मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। नासरपुर के ग्रामीण शनिवार को इकट्ठा होकर थाने पहुंचे और किसान पर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि आए दिन किसान इसी तरह की हरकत करके निर्दोष ग्रामीणों को फंसाता रहता है। किसान ने जिन चार युवकों पर आरोप लगाया है वे उस दिन गांव में नहीं थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सबूत सौंपकर मामले की स्पष्ट जांच करने की मांग की। उन्होंने किसान पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले में कार्रवाई की भी मांग की। वहीं, ग्रामीणों ने एसपी देहात अविनाश पांडे से भी मामले की शिकायत की। जिस पर एसपी देहात ने मामले की जांचकर किसान पर कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि ग्रामीणों ने कुछ सबूत सौंपे हैं। इनके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
नासरपुर के ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवकों को झूठा फंसाने का आरोप लगाया
एसपी देहात ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed