फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खेकड़ा में एक्सप्रेस वे पर मजदूर को गोली मारी

खेकड़ा में एक्सप्रेस वे पर मजदूर को गोली मारी

Mon, 02 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में एक्सप्रेस वे पर मजदूर को गोली मारी
एक्सप्रेस वे पर मजदूर को गोली मारी
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। रविवार की रात में कुछ लोगों ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर काम कर रहे एक मजदूर को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी से दिल्ली रेफर किया। हमलावर पास के गांव के बताए गए हैं।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बरसात के बाद मिट्टी कटान को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। रविवार की रात में खेकड़ा स्टेशन के पास रेलवे ओवरब्रिज पर काम चल रहा था। मध्यप्रदेश का गुलशन पुत्र गुलजार भी काम कर रहा था। वहां शराब के नशे में तीन युवक पहुंचे और मजदूर के साथ बहस करने लगे। बसी मार्ग पर चढ़ने वाला अस्थाई मार्ग बंद करने को लेकर मजदूर के साथ गाली गलौच करने लगे। मजदूर गुलशन ने विरोध किया, तभी उनमें से एक ने तमंचा निकाला और गुलशन पर फायर झोंक दिया। गुलशन के चिल्लाने की आवाज सुनकर दूसरे मजदूर दौड़कर आए तब तक हमलावर हाइवे से नीचे उतर कर खेतों में जा छुपे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। हमलावर पास के गांव के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed