{"_id":"5b22d5054f1c1bab6e8b7dd1","slug":"51529009413-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर अपराध करते बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर अपराध करते बदमाश
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर की सड़कों पर रात में ऐसे कई गिरोह घूम रहे हैं, जो नशीला पदार्थ देकर लूटपाट करते हैं। गिरोह के सदस्य लिफ्ट देकर या दोस्त बनकर वारदात करते हैं। भैसाली और सोहराब बस डिपो पर आने वाले लोगों को ये बदमाश ज्यादातर निशाना बनाते हैं। यह खुलासा ई-रिक्शा चोरी व लूट करने वाले तीनों बदमाशों ने किया है। जेल जाने से पहले आरोपियों ने कई बदमाशों के नाम बताए है।
रात में करते हैं वारदात
अक्सर रात में इस गिरोह के बदमाश निकलते हैं। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर भैसाली या फिर सोहराब डिपो पर पशु व्यापारी लिफ्ट लेते हैं। चाय की दुकान या बीड़ी सिगरेट के खोके पर ये बदमाश बैठे रहते है। बातचीत का सिलसिला शुरू कर चाय नाश्ते का ऑफर करते हैं। चाय में नशे का सामान डालते है और लूट की वारदात करते हैं।
मेडिकल स्टोर से खरीदते हैं नशीला पदार्थ
शहर में लूट करने के लिए कई गिरोह बने हैं। मेडिकल स्टोर से भी उनकी साठगांठ होती है। पुलिस का कहना कि दस गुना पैसा देकर बदमाश नशीला पदार्थ खरीदते हैं। लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, नौचंदी और मेडिकल क्षेत्र में स्थित मेडिकल स्टोरों पर सबसे ज्यादा नशीली दवाई बेची जाती हैं। पुलिस को कई मेडिकल स्टोर संचालकों के नाम पता चले हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में खुले कई राज
नौचंदी पुलिस ने ई-रिक्शा चोर गैंग के तीन आरोपी सद्दाम मेवाती, वसीम सिद्दीकी व फैसल को गिरफ्तार कर बुधवार को खुलासा किया था। इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला ने बताया कि तीनों आरोपियों ने ऐसी कई बातें बताई, जिस पर पुलिस को काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि शहर में करीब पांच गैंग बने हैं, जो रात में नशीला पदार्थ देकर लूटपाट करते हैं। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि पुलिस ऐसे गिरोह को पकड़ने के लिए प्लान तैयार कर ही है।