{"_id":"5ace77c64f1c1b533d8b4aa1","slug":"51523480518-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज में पंचायत में पथराव और फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोतीगंज में पंचायत में पथराव और फायरिंग
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सोतीगंज में बुधवार को एक दंपति के समझौते में बैठी पंचायत में पथराव और फायरिंग हो गई। जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाने में पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल के मुताबिक सोतीगंज निवासी इमरान का मंगलवार रात अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसकी जानकारी पर बुधवार को इमरान का साला सलीम परिजनों के साथ सोतीगंज पहुंचा था। दोनों पक्षों की इमरान के घर पर पंचायत बैठी। जिसमें मारपीट, पथराव व फायरिंग हो गई। गोलियां चलते ही पंचायत में भगदड़ मच गई।
सोतीगंज चौकी इंचार्ज मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी पर दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया। पुलिस के सामने थाने में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिस पर एसएसआई चंदगीराम यादव ने लाठी फटकारकर लोगों को थाने से भगाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। फायरिंग करने वालों का पता लगाया जा रहा है।