फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शक में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला

शक में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला

Tue, 10 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
शक में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला
शक में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट की न्यू शानदार कॉलोनी में एक युवक ने रविवार रात पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी ने महज शक होने पर ही घटना को अंजाम दिया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मो. असलम के अनुसार सुबह सूचना मिली कि न्यू शानदार कॉलोनी में जावेद नाम के युवक ने अपनी पत्नी रिजवाना को मार डाला है। जावेद अपने मकान के बाहर बैठकर चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को खुद इसकी जानकारी दे रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो रिजवाना का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले पर रस्सी के निशान थे। संभवत: रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। मृतका रिजवाना के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

शादी के बाद से करता था शक
इंस्पेक्टर ने बताया कि भाटवाड़ा कोतवाली निवासी अब्दुल वहाब ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साले की लड़की रिजवाना की शादी करीब 15 साल पहले जावेद से हुई थी। जावेद शादी के बाद से ही रिजवाना पर शक करता था। इसी वजह से उसने रिजवाना की जान ले ली। वहीं, रिजवाना के परिजनों का आरोप है कि हत्या से पहले रिजवाना की पिटाई की गई। उसके बाद उसे नींद की गोली खिलाकर रस्सी से गला घोंटा गया। आशंका है कि वारदात को जावेद अकेला नहीं कर सकता। हत्या में और भी लोग हो सकते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, हत्यारोपी जावेद का दावा है कि यदि वह पत्नी को नहीं मारता तो वह उसे मार देती। मैंने इसकी तहरीर भी पुलिस को दी थी। हालांकि इंस्पेक्टर ने तहरीर की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बच्चों का क्या होगा
रिजवाना के चार बच्चे आकिब (12) अली (10) रहमान (7) और रहमत (4) हैं। वारदात के बाद चारों बच्चे मां के शव से लिपटकर रो रहे थे। लोग एक-दूसरे से यही सवाल पूछ रहे थे कि मां मर गई, पिता जेल चला जाएगा तो इन बच्चों का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed