फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फेसबुक पर मेरठ के डॉक्टर से दोस्ती कर ढाई लाख उड़ाए

फेसबुक पर मेरठ के डॉक्टर से दोस्ती कर ढाई लाख उड़ाए

Sat, 31 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर मेरठ के डॉक्टर से दोस्ती कर ढाई लाख उड़ाए
फेसबुक पर फंसाया, दोस्त बनकर लाखों का चूना लगाया
विज्ञापन

मेरठ। फेसबुक के जरिए दोस्त बनाकर विदेशी महिला ने शहर के डाक्टर को लाखों रुपये की चपत लगा दी। शुक्रवार को पीड़ित डॉक्टर मेडिकल थाने पहुंचे और विदेशी महिला के खिलाफ तहरीर दी। डाक्टर ने बताया कि विदेशी महिला ने भारत आकर प्रॉपर्टी खरीदने का झांसा दिया था। बाद में मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े जाने की बात कहकर ढाई लाख की ठगी कर ली।
मेडिकल थाना क्षेत्र के प्रेम प्रयाग कालोनी निवासी एक डॉक्टर ने मेडिकल थाने में दी तहरीर में बताया कि पिछले दोनों फेसबुक पर उनकी दोस्ती अमेरिका निवासी एक महिला से हो गई। महिला ने खुद को अमेरिका की एक कंपनी में कैटरिंग ऑफिसर बताया। बाद में दोनों की बातचीत व्हाट्स एप पर भी शुरू हो गई। इसके बाद महिला ने उन्हें बताया कि वह भारत आकर कुछ संपत्ति खरीदना चाहती है। 26 मार्च को वह दुबई आएगी। उसके बाद भारत आना है।
विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट से बोल रहा हूं
28 मार्च को डॉक्टर के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट से इमीग्रेशन ऑफिसर बोल रहे हैं। यहां पर एक विदेशी महिला पकड़ी गई है। उनके पास मोटी रकम का ड्राफ्ट है। इस मामले में भारत सरकार से अनुमति नहीं ली गई है। विदेशी महिला को जुर्माना अदा करने के बाद ही छोड़ा जा सकता है। वह विदेशी महिला आपका नाम ले रही है। इसके बाद कॉल करने वाले ने विदेशी महिला से फोन पर बात भी कराई। इसके बाद डॉक्टर ने बताए गए अलग-अलग अकाउंट्स में ढाई लाख रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं ठीक हूं
पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि पहले उन्होंने खाते में 65 हजार रुपये डाले। उसके बाद अन्य खातों में रकम डाली। शाम को महिला ने फोन करके कहा कि वह ठीक है। उसे एयरपोर्ट से छोड़ दिया गया है। उसके बाद विदेशी महिला का फोन बंद आया।
पहले भी आ चुके हैं ठगी के मामले
एसपी क्राइम शिवराम यादव का कहना है कि साइबर सेल में पिछले एक साल में ठगी के कई मामले आ चुके हैं। जांच पड़ताल में सामने आया कि कुछ लोगों ने विदेशी महिलाओं के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना रखे हैं। जो झांसे में फंसाकर बैंक एकाउंट में पैसा डलवाकर ठगी करते हैं। बाद में पता चलता है कि ठगी के सरगनाओं ने खाते भी फर्जी आईडी पर खुलवा रखे हैं। एसपी क्राइम का कहना है कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। फेसबुक पर जान पहचान वाले को ही दोस्त बनाएं। विदेशी युवक या महिलाओं के झांसे में न आएं। बिना जांच-पड़ताल के किसी भी खाते में पैसा न डालें। मैसेज में अपना मोबाइल नंबर, खाता या अन्य जानकारी न दें।

कोट
डॉक्टर की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। पूरा मामला साइबर क्राइम का है। जांच कर इस मामले को साइबर सेल भेजा जाएगा। तहरीर के आधार पर जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। -सतीश कुमार, एसओ मेडिकल


खास बातें:
महिला ने डाक्टर से दोस्ती कर मांगा था व्हाट्सएप नंबर
खुद को बताया था अमेरिका की एक बड़ी कंपनी में असफर
डॉक्टर ने मेडिकल थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed