फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेटे ने मारी गर्भवती मां के पेट में लात

बेटे ने मारी गर्भवती मां के पेट में लात

Tue, 27 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बेटे ने मारी गर्भवती मां के पेट में लात
बेटे ने मारी गर्भवती मां के पेट में लात
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते नौ माह की गर्भवती महिला की पिटाई कर दी गई। आरोप महिला के पुत्र और पुत्रवधू पर है। पुलिस के अनुसार पिटाई के चलते बच्चे की महिला के गर्भ में ही मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

एसओ लिसाड़ी गेट मोहम्मद असलम के अनुसार महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार को उसका बेटे से विवाद हो गया था। जिसके बाद बेटे और पुत्रवधू ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर बेटे ने पेट में लात मार दी। आरोपी बेटे ने फोन करके अपने दो सालों को भी बुला लिया। बेटे द्वारा की गई पिटाई से गर्भवती मां की हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बच्चे की पेट में ही मौत हो चुकी थी। बाद में ऑपरेशन करके मृत बच्चे को निकाला गया। एसओ ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी बेटे, दो सालों सहित चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन



खास बातें
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की घटना, पेट में ही बच्चे की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed