फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कॉलेज मे घुसकर छात्रों पर चाकू से हमला, छह घायल

कॉलेज मे घुसकर छात्रों पर चाकू से हमला, छह घायल

Sat, 24 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज मे घुसकर छात्रों पर चाकू से हमला, छह घायल
प्रिंसिपल को पीटा, छात्रों पर चाकू से हमला
विज्ञापन

मेरठ। समर गार्डन स्थित एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में शुक्रवार दोपहर एक छात्र के भाई ने एक दर्जन युवकों के साथ प्रिंसिपल के साथ मारपीट कर दी। छात्रों ने प्रिंसिपल को बचाने की कोशिश को उन पर भी चाकू से हमला बोल दिया। इसमें छह छात्र घायल हो गए।
एसओ लिसाड़ीगेट के अनुसार, मोहम्मद सलीम का समर गार्डन में ग्रीन फील्ड इंटरनेशल स्कूल है। कॉलेज के प्रिंसिपल मोहम्मद राशिद हैं। बुधवार को कक्षा नौ में पढ़ने वाले एक छात्र ने कॉलेज की कर्मचारी जमीला की साइकिल चोरी कर ली थी। शुक्रवार को प्रिंसिपल ने आरोपी छात्र को बुलाकर साइकिल के बारे में पूछा। उसने अपने सहपाठी छात्र का नाम लेकर कहा कि साइकिल वह लेकर गया है। जिसके बाद दूसरे छात्र को प्रिंसिपल ने बुला लिया। आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्र के साथ मारपीट कर साइकिल लाने के लिए कहा। छात्र ने कहा कि उसे साइकिल की कोई जानकारी नहीं।
विज्ञापन

इसके बाद छात्र का भाई अपने साथ दर्जन युवकों को लेकर कॉलेज में पहुंच गया। आरोप है कि उन्होंने बंधक बनाकर प्रिंसिपल के साथ मारपीट की। अन्य छात्रों ने प्रिंसिपल को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने छात्रों पर चाकू से हमला बोल दिया। इसमें छात्र सूफियान, अनस, साबेज, सादान, फिरोज और एक अन्य छात्र घायल हो गया। बताया गया कि आरोपी लाठी डंडे लेकर घुसे थे। वारदात के बाद आरोप फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूफियान को जिला अस्पताल में भर्ती है, जबकि अन्य छात्रों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें दो नाबालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को नहीं दी जानकारी
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि साइकिल चोरी के मामले में भी कॉलेज की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई। बाहरी युवक चाकू और लाठी डंडे लेकर कैसे अंदर घुस गये इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed