फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छेड़छाड़ पर बखेड़ा

छेड़छाड़ पर बखेड़ा

Sat, 25 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर बखेड़ा
घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट के जाकिर कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर छेड़छाड़ के बाद बखेड़ा हो गया। पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए युवती को उठाने की कोशिश की। विरोध करने पर युवती और उसकी मां को पीटकर घायल कर दिया।

जाकिर कॉलोनी निवासी एक युवती शुक्रवार को अपने घर में अकेली थी। युवती के भाई और पिता बाहर गये थे, जबकि मां पड़ोस के घर में गई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो भाई पहुंचे और युवती के भाई का नाम लेकर आवाज लगाई। इस बीच युवती ने कहा कि उसके भाई दिल्ली गये हैं। इसके बाद दोनों भाइयों ने कमरे में घुसकर युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। शोर सुनकर युवती की मां घर पहुंची तो आरोपी युवकों ने युवती की मां से हाथापाई कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने युवती की मां को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित परिजनों ने थाने में हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली का कहना है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

खास बात
विरोध करने पर युवती और उसकी मां को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed