{"_id":"5a08b9384f1c1b156b8b5743","slug":"51510521144-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की दिखावे की दबिश, अतुल ने कहा करा रहा हूं प्रचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की दिखावे की दबिश, अतुल ने कहा करा रहा हूं प्रचार
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस दे रही दबिश, अतुल प्रधान कर रहा चुनाव प्रचार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
विवादित वीडियो वायरल होने के बाद सपा नेता अतुल प्रधान को एक सप्ताह बाद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं सकी। सपा नेता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस भले ही दबिश देने की बात कह रही हो। लेकिन वह पूर्वांचल के जिलों में निकाय चुनाव के लिए सपा प्रत्याशियों का प्रचार करा रहा है।
मखदूमपुर मेले में तीन नवंबर को भाषण के दौरान बागपत निवासी सुमित गुर्जर को इंसाफ दिलाने की बात कहकर अतुल प्रधान ने विवादित भाषण दिया था। वह वीडियो वायरल हो गई थी। मामला लखनऊ तक पहुंचा तो एसएसपी के आदेश पर हस्तिनापुर थाने में सपा नेता अतुल प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पांच नवंबर को अतुल प्रधान ने कमिश्नरी के सामने चौधरी चरण सिंह पार्क में सैकड़ों लोगों के साथ बिना अनुमति धरना दिया। सिविल लाइन थाने में अतुल प्रधान समेत 18 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में सिविल लाइन थाने में मुकदमा हुआ था। बाद में अतुल प्रधान पर धारा 188 के साथ 504, 506, 147, 353 और 7 क्रिमनल लॉ एक्ट के तहत भी धारा बढ़ा दी।
पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश पड़ी तो अतुल प्रधान लखनऊ जा पहुंचा। पूरे जोन की पुलिस अतुल की तलाश कर रही है। वहीं अतुल प्रधान ने फोन पर कहा कि वह लखनऊ और पूर्वांचल के जिले में सपा के प्रत्याशियों का प्रचार करा रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट से जो वारंट लिए हैं उन्हें वह रिकॉल करा लेंगे। पुलिस चाहे तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है। लेकिन मैं दो दिन में वह मेरठ आ जाऊंगा। एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि अतुल प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। वह बार-बार लोकेशन बदल रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
खास बात
अतुल प्रधान ने कहा, दो दिन में लौट आऊंगा मेरठ, पुलिस बोली करेंगे गिरफ्तार