फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डकैती डालने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

डकैती डालने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
डकैती डालने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
मेरठ। रोहटा पुलिस ने बंजारा गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीन माह में आधा दर्जन से ज्यादा वारदात कर चुके इस गैंग के तीन बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी और एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 21 अगस्त की रात रोहटा के बाड़म गांव के जंगल में बदमाशों ने भारत और गोदावरी ईंट भट्ठे पर डकैती डाली थी। बदमाशों ने महिलाओं से ज्वैलरी और नगदी के अलावा गार्ड हसन अली को अधमरा कर उसकी लाइसेंसी बंदूक लूट ली थी। शनिवार देर रात एसओ रोहटा रविंद्र पंत ने बंजारा गैंग के तीन बदमाशों असलम उर्फ कालाभूत, नाजम निवासी हाजीपुर खरखौदा और रिजवान उर्फ अडवानी निवासी श्यामनगर को गिरफ्तार कर तीन तमंचे, सात कारतूस, लूटी हुई लाइसेंसी बंदूक और चोरी की बाइक बरामद की। भट्ठा मालिक और सलाहपुर के पूर्व प्रधान नन्हे ने पुलिस अफसरों के सामने बताया कि इन बदमाशों ने गार्ड को इतना पीटा था कि वह 15 दिन अस्पताल में रहा था।
विज्ञापन

बंजारा गैंग में महिलाएं
एसएसपी के अनुसार यह बंजारा गैंग शहर या देहात की बाहरी कॉलोनियों, ईट भट्ठों आदि पर रैकी के बाद वारदात करता है। गैंग में फंतू और जमील निवासी नानू सरधना और यूसुफ बंजारा निवासी पिपलहटा थाना धौलाना हापुड़ भी हैं। यह गैंग अपने साथ दो से तीन महिलाएं लेकर चलता है, ताकि पुलिस उनसे रोककर पूछताछ न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में राहगीरों से भी लूट
गिरफ्तार बदमाश असलम ने बताया कि वह रात में बाइक सवार लोगों से भी लूटपाट करते थे। 15 दिन पहले सरूरपुर में एक महिला से ज्वैलरी लूटी थी। सरधना में नहर पर भी दो बाइक लूट कर चुके हैं। दौराला और लिसाड़ी गेट में भी लूट की कई वारदात कर चुके हैं। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed