{"_id":"595ea7e74f1c1bfc3c8b4641","slug":"51499375591-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई को कमरे में बंद करके बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटे भाई को कमरे में बंद करके बोला हमला
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
छोटे भाई को कमरे में बंद कर किया हमला
मेरठ (ब्यूरो)। नहाने के विवाद में बड़े भाई ने छोटे को कमरे में बंद कर चाकू से हमला बोल दिया। चीख पुकार सुनकर परिजनों ने उसे बचाया। परिजन घायल को लिसाड़ीगेट थाने ले गये। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी मो. अजहर पुत्र अब्दुल सत्तार ने बताया कि बड़ा भाई उमर चौहान बाथरूम के बाहर नहा रहा था। उसने विरोध कर अंदर जाकर नहाने की बात कही। इस पर वह धमकाने लगा। अजहर ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर बड़े भाई उमर ने हमला बोल दिया। पीड़ित जान बचाकर कमरे में घुसा तो आरोपी कमरे में घुस गया। उसने अजहर के हाथ, सिर पर कई जगह चाकू से वार किए। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह का कहना है कि दोनों भाइयों में विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।