फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सऊदी से आई कॉल, पुलिस में मचा हड़कंप

सऊदी से आई कॉल, पुलिस में मचा हड़कंप

Sun, 03 Mar 2019 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
सऊदी से आई कॉल, पुलिस में मचा हड़कंप
सभी केंद्र
विज्ञापन

- एसपी देहात के सरकारी नंबर पर की कॉल में घबराकर बोला एक व्यक्ति
- दावा किया कि कबूतरबाजी में फंसने पर सऊदी में मुझे बंधक बनाया हुआ है
- एसपी देहात के अनुसार भारतीय दूतावास को दी गई इसकी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शनिवार की सुबह के दस बजे थे। एसपी देहात अविनाश पांडेय के सरकारी नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाला दहशत में था। बोला कि साहब! मेरी जान बचा लो। कबूतरबाजी के खेल में कुछ लोगों ने मुझे फंसा दिया है। सऊदी में मुझे बंधक बनाया हुआ है। तुरंत हरकत में आए एसपी देहात ने इसकी सूचना भारतीय दूतावास के साथ ही इस व्यक्ति के सरूरपुर स्थित घर पर दी। उसके बाद पूरा मामला सामने आया।
एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार बताया गया कि सरूरपुर निवासी अनस अक्तूबर 2018 में 2.55 लाख रुपये खर्च कर सऊदी अरब गया था। उसको नौकरी दिलवाने के नाम पर भेजा गया था। लेकिन उसे सऊदी में एक शेख के यहां बेगार करनी पड़ रही है। अनस ने इंटरनेट के जरिये मेरठ के एसपी देहात का नंबर लिया और कॉल करना बताया।
विज्ञापन

एसपी देहात ने एसओ सरूरपुर सतीश कुमार को अनस के गांव भेजा। जहां पर उसके परिजनों ने बताया कि कुछ लोग कबूतरबाजी का खेल कर रहे है। सऊदी और मेरठ के कई युवक बड़ी नौकरी और पैसा दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों को सऊदी अरब भेजते है। लेकिन वहां सऊदी में उसे बेच दिया जाता है। अनस के परिजन भी दहशत में है। अनस को बंधन बनाकर काम कराया जा रहा है। उसकी जान खतरे में है। एसपी देहात ने बताया कि यह सूचना भारतीय दूतावास को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी फंसे हैं लोग
एक महीने पहले मवाना के एक युवक ने भी पुलिस को फोन कर खुद को सऊदी में बंधक होने की सूचना दी थी। दबाव भी खूब बनाया। लेकिन सऊदी से उसको नहीं छोड़ा गया। यह खेल देहात इलाके में सबसे ज्यादा चल रहा है। लोग इस खेल को कबूतरबाजी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed