फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नसरीन मर्डर केस

नसरीन मर्डर केस

Wed, 22 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
नसरीन मर्डर केस
मेरठ। नसरीन हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को कुछ और सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस मान रही है कि नसरीन की मुखबिरी के बाद हत्या हुई थी। केस की जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को उन रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जहां से नसरीन और उसकी बेटी सहरीन स्कूटी से गुजरी थीं। जिस सहेली के घर वे रुकी थीं, उस घर के आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी चेक की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला कि नसरीन की सहेली के घर के आसपास ही बाइक सवार हत्यारे मंडरा रहे थे। उन्होंने दो बार सड़क के चक्कर काटे। ये आरोपी समर गार्डन की ओर जाने वाले रास्ते पर 60 फुटा रोड पर भी नजर आए। पुलिस मान रही है कि आरोपियों को नसरीन के बारे में पहले से ही जानकारी थी कि नसरीन यहां आई है। पुलिस को शक है कि हत्या में कोई नजदीकी भी शामिल हो सकता है। जांच में चार-पांच लोग संदेह के दायरे में हैं। जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस केस में वांछित शुएब उर्फ बिल्लौरी के घर पुलिस ने दबिश दी। लेकिन वह फरार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed