फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवती को अगवा कर वाराणसी में दुष्कर्म

युवती को अगवा कर वाराणसी में दुष्कर्म

Tue, 17 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
युवती को अगवा कर वाराणसी में दुष्कर्म
परतापुर से युवती का अपहरण, वाराणसी में रेप
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र से युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस गंभीरता से इसकी जांच कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर एसपी सिटी के निर्देश पर परतापुर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि वह सात माह पहले परतापुर क्षेत्र में गई थी। आरोप है कि एक युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया। इसके बाद परतापुर थाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसका अपहरण कर वाराणसी ले गया। युवती का आरोप है कि वहां सभी उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। साथ ही उसकी वीडियो भी बना ली। जब वह विरोध करती तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता। इस बीच युवती किसी तरह वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को पीड़िता परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और अफसरों से शिकायत की। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने पीड़िता का परतापुर थाने भेज दिया। एसपी सिटी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी अर्जुन निवासी बड़ा हसनपुर थाना किठौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी युवक वाराणसी में बताया जा रहा है, जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में किया हंगामा
परतापुर थाने में युवती के परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने कहा कि वह पहले भी लिसाड़ीगेट पुलिस से शिकायत कर चुके थे। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस नेताओं के दबाव में काम नहीं कर रही है और आरोपी युवक को बचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed