फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाईवे पर यात्री बस बंधक बनाकर छात्र को गोली मारी

हाईवे पर यात्री बस बंधक बनाकर छात्र को गोली मारी

Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर यात्री बस बंधक बनाकर छात्र को गोली मारी
गंगानगर/मेरठ। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर इंचौली के बहचौला गांव के सामने बृहस्पतिवार दिनदहाड़े बड़ी वारदात हो गई। राज्यपाल और डिप्टी सीएम के मेरठ आगमन से पहले करीब एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने 60 यात्रियों से भरी प्राइवेट बस को बंधक बना लिया। चालक को पीटकर उतारकर बस कब्जे में ले ली। बदमाशों के निशाने पर आधा दर्जन छात्र थे। बदमाशों ने तमंचे से गोलियां चला दीं, जिसमें एक छात्र गोली लगने से घायल हो गया। छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इसे छात्रों में गुटबाजी से जोड़कर चल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:45 बजे मवाना से मेरठ आ रही प्राइवेट बस यूपी15यू 9882 का आधा दर्जन बाइकों पर सवार एक दर्जन बदमाश पीछा करते आ रहे थे। बस जब मेरठ-पौड़ी हाईवे पर इंचौली थाना क्षेत्र में बहचौला गांव के सामने पहुंची तो बदमाशों ने ओवरटेक कर बस को रुकवा लिया। सभी बदमाशों ने नकाब लगा रखे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के रुकते ही बदमाश बस में घुस गए और बस चालक सुभाष से मारपीट कर बस से उतार लिया। उसके बाद बस को बंधक बना लिया। बस में बना गांव इंचौली निवासी शिवम शर्मा (20) पुत्र सुमित शर्मा भी अपने साथियों के साथ सवार था। किसान का पुत्र शिवम मेरठ कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

छात्रों पर बोला हमला, गोली मारी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नकाबपोश बदमाशों ने बस में मौजूद शिवम व उसके सहपाठियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे बस में अफरातफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने यात्रियों के साथ भी मारपीट की। दो बदमाशों ने तमंचे से बस के अंदर ही फायरिंग शुरू कर दी। बस में चीख पुकार मच गई। यात्री बस से उतरकर भागने लगे। तभी एक बदमाश ने सीट पर बैठे शिवम को पर गोली चला दी। गोली शिवम के दाहिने गाल को चीरते हुए निकल गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देकर सभी बदमाश तमंचे लहराते हुए सैनी गांव की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंची एंबुलेंस, बाइक से ले गए
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन न तो समय से पुलिस पहुंची और न एंबुलेंस। घायल शिवम को बाइक से ही गंगानगर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे आईसीयू में रखा गया। बाद में इंचौली एसओ पंकज शर्मा पहुंचे और छात्र से पूछताछ की। छात्र शिवम ने बताया कि हमलावर आसपास के गांवों के निवासी हैं। छात्र ने किसी रंजिश से इंकार किया।
10 मिनट तक बंधक रही बस
घायल छात्र शिवम के मुताबिक नकाबपोश बदमाशों ने करीब दस मिनट तक बस को बंधक बनाकर रखा। इस दौरान राहगीर भी रुककर माजरा समझने लगे तो बदमाशों ने उन्हें भी धमकाना शुरू कर दिया। वहीं, अक्सर बहचौला फार्म और सैनी पेपर मिल के आसपास यूपी 100 पुलिस और इंचौली थाने की फैंटम गश्त पर रहती है। लेकिन दोनों गश्ती पुलिस हाईवे से नदारद थी। शिवम के साथियों ने गंगानगर क्षेत्र के रजपुरा पेट्रोल पंप पर खड़ी मिली यूपी100 पुलिस की गाड़ी को घटना की सूचना दी। तब जाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
जो विरोध करता उसी को मारते गोली
बस ओवरटेक कर रुकवा ली गई। यात्री जब तक कुछ समझ पाते, करीब एक दर्जन नकाबपोश बस के अंदर घुस चुके थे। बस चालक को पीटकर उतारने पर यात्री सहम गए। जिस यात्री ने बस से उतरने की कोशिश की, उसे पीटा गया। यात्रियों के अनुसार जो यात्री विरोध करता, बदमाश उसी की पिटाई करते और गोली मारने की धमकी देते। हालांकि पहले यात्रियों से लूटपाट की भी चर्चा चली। लेकिन वह पुष्ट नहीं हो पाई।

जिले में था वीआईपी मूवमेंट
बृहस्पतिवार को राज्यपाल और डिप्टी सीएम का सीसीएसयू में आगमन था। इससे पहले यह वारदात होने पर पुलिस इसे मामले को दबाने में लगी रही। हालांकि कुछ देर बाद ही बस में छात्र को गोली मारने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed